Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आर्मी डे परेड में सेनाध्यक्ष ने चीन और पाकिस्तान पर साधा निशाना
    Breaking News

    आर्मी डे परेड में सेनाध्यक्ष ने चीन और पाकिस्तान पर साधा निशाना

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – उत्तरी सीमा पर भारतीय सेना किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए हर समय तैयार
    – पश्चिमी सीमा पर प्रॉक्सी आतंकवादी संगठनों ने लक्षित हत्याओं की तकनीक का सहारा लिया

    नई दिल्ली, 15 जनवरी (हि.स.)। सेना दिवस पर सालाना परेड में सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे के निशाने पर पाकिस्तान और चीन रहे। उन्होंने पश्चिमी सीमा पार के आतंकी ढांचों पर चिंता जताई, तो उत्तरी सीमा पर किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार होने का भरोसा भी दिलाया।

    सेना प्रमुख जनरल एम पांडे 75वें सेना दिवस पर आयोजित परेड की सलामी लेने के बाद सैनिकों को सम्बोधित कर रहे थे। सेना दिवस पर 1949 में समारोह शुरू होने के बाद यह पहला मौका है, जब सेना दिवस परेड दिल्ली के बाहर बेंगलुरु के एमईजी एंड सेंटर में परेड ग्राउंड पर हो रही है। पहली बार आर्मी डे परेड और इससे जुड़े अन्य कार्यक्रम बेंगलुरु में आयोजित किए जा रहे हैं। सेना प्रमुख ने कहा कि सरकार के इस फैसले ने सेना को लोगों से जुड़ने का एक सुनहरा अवसर दिया है। मुझे विश्वास है कि इससे हमारे संबंध और भी मजबूत होंगे।

    उन्होंने कहा कि पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम जारी है, जिससे सीमा पार से फायरिंग में कमी आई है, लेकिन इसके बावजूद सीमा पार अभी भी आतंकी ढांचा बना हुआ है। हमारा काउंटर इंफिल्ट्रेशन ग्रिड वहां से घुसपैठ को लगातार नाकाम कर रहा है। जम्मू-कश्मीर और पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से हथियारों और ड्रग्स की तस्करी का प्रयास जारी है। ऐसी गतिविधियों के खिलाफ काउंटर-ड्रोन जैमर और अन्य उपकरण उपयोग में लाए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के अंदर के इलाकों में सुधार देखा गया है। स्थानीय आबादी ने हिंसा को खारिज कर दिया है और सकारात्मक परिवर्तनों का स्वागत करते हुए सभी सरकारी पहलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया है। हालांकि, सुरक्षा बलों के प्रयासों से हिंसा में कमी आई है, लेकिन कई प्रॉक्सी आतंकवादी संगठनों ने अपनी मौजूदगी जताने के लिए लक्षित हत्याओं की तकनीक का सहारा लिया है। सेना अन्य सुरक्षा बलों के साथ ऐसे सभी प्रयासों को विफल करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

    सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने चीन सीमा के बारे में कहा कि उत्तरी सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिति सामान्य रही है और स्थापित प्रोटोकॉल और मौजूदा तंत्र के माध्यम से शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। एलएसी पर एक मजबूत रक्षा मुद्रा बनाए रखते हुए हम किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। कठिन क्षेत्र और खराब मौसम के बावजूद हमारे बहादुर जवान वहां तैनात हैं। उन्हें सभी प्रकार के हथियार, उपकरण और सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में दी जा रही हैं।

    जनरल पांडे ने कहा कि स्थानीय प्रशासन, अन्य एजेंसियों और सेना के संयुक्त प्रयासों से चीन सीमा पर बुनियादी ढांचे के विकास में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले साल सेना ने सुरक्षा संबंधी चुनौतियों का दृढ़ता से सामना करके सीमाओं की सक्रिय और मजबूती से सुरक्षा सुनिश्चित की। सेना ने क्षमता विकास, बल पुनर्गठन और प्रशिक्षण में सुधार के लिए कदम उठाए। इसने भविष्य के युद्धों के लिए अपनी तैयारियों को और भी मजबूत किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePM MODI ने सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदेभारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई
    Next Article प्रधानमंत्री ने मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बिहू की शुभकामनाएं दीं
    azad sipahi

      Related Posts

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025

      मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version