Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, November 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भारतीय वायु सेना फरवरी में चीन सीमा पर करेगी ‘पूर्वी आकाश’ हवाई अभ्यास
    Breaking News

    भारतीय वायु सेना फरवरी में चीन सीमा पर करेगी ‘पूर्वी आकाश’ हवाई अभ्यास

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 22, 2023Updated:January 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – राफेल और सुखोई-30 लड़ाकू विमान हासीमारा, तेजपुर और चबुआ हवाई अड्डों से उड़ान भरेंगे
    – वायु सेना पूर्वोत्तर में सभी प्रमुख हवाई ठिकानों को शामिल करते हुए अभ्यास प्रलय भी करेगी

    नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना की पूर्वी वायु कमान फरवरी के पहले सप्ताह में चीन सीमा पर वार्षिक कमांड स्तरीय अभ्यास ‘पूर्वी आकाश’ आयोजित करेगी। वास्तविक नियंत्रण रेखा के पूर्वी क्षेत्र में तनाव के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में सैन्य अभ्यास किया जाएगा। यह अभ्यास कोरोना महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद होगा। इस हवाई अभ्यास में कमान के लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और परिवहन विमान शामिल होंगे।

    वायु सेना के प्रवक्ता विंग कमांडर आशीष मोघे ने बताया कि वास्तविक नियंत्रण रेखा के पूर्वी क्षेत्र में तनाव के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में सैन्य अभ्यास किया जाएगा। इस हवाई अभ्यास में परिवहन और अन्य विमानों के साथ-साथ राफेल और सुखोई-30 लड़ाकू विमानों सहित वायु सेना की प्रमुख लड़ाकू संपत्तियां दिखाई देंगी। इसमें राफेल और सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान हासीमारा, तेजपुर और चबुआ हवाई अड्डों से उड़ान भरेंगे। पिछले साल 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर के यांग्त्से में भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच हुई झड़पों के बाद वायुसेना ने पिछले महीने पूर्वोत्तर में दो दिवसीय अभ्यास भी किया था।

    पूर्वी लद्दाख सेक्टर में 32 महीने से चल रहे सैन्य गतिरोध में भारतीय और चीनी दोनों सेनाएं आमने-सामने हैं। चीन ने 2020 के गलवान संघर्ष के बाद लगातार सर्दियों के लिए पूर्वी लद्दाख सीमा पर तैनात 50 हजार से अधिक सैनिकों और भारी हथियारों को तैनात रखा है। चीन के साथ चल रहे गतिरोध के बीच भारतीय वायु सेना पूर्वोत्तर में अपने सभी प्रमुख हवाई ठिकानों को शामिल करते हुए अभ्यास प्रलय भी करेगी, जिसमें हाल ही में पूर्वोत्तर में स्थानांतरित ड्रोन स्क्वाड्रन भी शामिल होगी। यह अभ्यास ऐसे समय में हो रहा है, जब भारतीय वायु सेना ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में एस-400 वायु रक्षा स्क्वाड्रन को तैनात और सक्रिय कर दिया है जो 400 किमी. की रेंज में दुश्मन के किसी भी विमान या मिसाइल को दूर से ही मार गिराने में सक्षम है।

    भारतीय वायुसेना ने हाल ही में सिक्किम और सिलीगुड़ी कॉरिडोर सेक्टर के साथ प्रतिकूल गतिविधियों की निगरानी की अपनी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए ड्रोन की एक स्क्वाड्रन को अन्य ठिकानों से उत्तर पूर्व में स्थानांतरित किया है। अधिकारियों के अनुसार चीनी सेना भी डोकलाम क्षेत्र में अपनी गतिविधियां बढ़ा रही है और भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। शिलॉन्ग में भारतीय वायु सेना की पूर्वी कमान के पास चीन सीमा की निगरानी के लिए पूरे पूर्वोत्तर में हवाई क्षेत्र हैं। चीनी वायु सेना ने कई बार एलएसी के बहुत करीब उड़ान भरकर भारतीय इलाकों की ओर बढ़ने की कोशिश की है, लेकिन भारतीय लड़ाकू विमानों ने उन्हें खदेड़ दिया। चीन ने 2020 के बाद से लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) के साथ अपने सभी प्रमुख हवाई क्षेत्रों को अपग्रेड किया है, जिसमें होटन, काशगर, गरगुंसा और शिगात्से शामिल हैं, जिनमें लंबे रनवे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआधी रात से शुरू होगा भाकपा माओवादियों का बंद, झारखंड पुलिस अलर्ट
    Next Article IND-PAK सीमा पर तस्करी की आशंका में बीएसएफ ने तीन युवकों को पकड़ा
    azad sipahi

      Related Posts

      दिल्ली ड्रग्स तस्कर नेटवर्क: झारखंड के चतरा तक पहुंचे तार, स्पेशल सेल ने तीन लोगों को भेजा नोटिस

      November 17, 2026

      झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 25-26 नवंबर को, SIR और MMDR संशोधन पर होगी चर्चा

      November 17, 2026

      निशा भगत मामला: ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की के ठिकानों पर CBI की छापेमारी, आठ घंटे तक चली तलाशी

      November 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एमएस धोनी ने आईपीएल से भी लिया रिटायरमेंट, CSK के मेंटर बने
      • आदिवासी बेटियों की सुरक्षा को लेकर राज्यपाल से मिले भाजपा नेता, भूषण बाड़ा समेत कई मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग
      • दिल्ली ड्रग्स तस्कर नेटवर्क: झारखंड के चतरा तक पहुंचे तार, स्पेशल सेल ने तीन लोगों को भेजा नोटिस
      • झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 25-26 नवंबर को, SIR और MMDR संशोधन पर होगी चर्चा
      • निशा भगत मामला: ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की के ठिकानों पर CBI की छापेमारी, आठ घंटे तक चली तलाशी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version