भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर जिले में चामुंडा माता मंदिर इलाके में बुधवार को तेज आंधी में एक शादी घर की दीवार ढह गई। इसके नीचे दबने से चार बच्चों और आठ महिलाओं सहित 23 लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य जख्मी हो गए।
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के अनुसार, अन्नपूर्णा शादी घर में एक विवाह कार्यक्रम के दौरान दीवार ढहने से मलबे के नीचे दब जाने की वजह से 23 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 28 लोग घायल हो गए। मृतकों में 11 पुरुष, आठ महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। हादसे के दौरान यहां पर शादी समारोह चल रहा था। इस इलाके में तेज आंधी और बारिश के कारण यह हादसा हुआ। बचाव कार्य चल रहा है।
मृतकों और घायलों में जयपुर से आई बारात के बाराती भी शामिल हैं। कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे लोगों को निकाला और उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है।