Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अमेरिका, रूस, चीन के हाइपरसोनिक मिसाइल क्लब में शामिल हुआ भारत
    देश

    अमेरिका, रूस, चीन के हाइपरसोनिक मिसाइल क्लब में शामिल हुआ भारत

    adminBy adminJanuary 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारत ने ओडिशा तट के कलाम द्वीप से शुक्रवार को हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर व्हीकल (एचएसटीडीवी) का सफल परीक्षण किया। डीआरडीओ की इस प्रौद्योगिकी से भविष्य में कम लागत पर लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलों और उपग्रहों का उत्पादन करने में मदद मिलेगी। इस सफल परीक्षण के बाद भारत अब अमेरिका, रूस, चीन के साथ हाइपरसोनिक मिसाइल क्लब में शामिल हो गया है।

    भारत ने इससे पहले 07 सितम्बर, 20 को सफलतापूर्वक हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर व्हीकल (एचएसटीडीवी) का परीक्षण किया था। स्वदेशी रक्षा तकनीक में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित करने के लिए भारत की यह विशाल छलांग है। आज का यह परीक्षण ओडिशा तट पर कलाम द्वीप से किया गया। यह देश में एक प्रमुख तकनीकी सफलता है। इस परीक्षण के बाद अधिक महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, सामग्रियों और हाइपरसोनिक वाहनों के विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इस उड़ान परीक्षण के साथ हाइपरसोनिक एयर-ब्रीदिंग स्क्रैमजेट तकनीक का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया गया, जिससे भविष्य में हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइलों और वाहनों का विकास होगा।

    इस परीक्षण ने भारत को अमेरिका, रूस, चीन के चुनिंदा क्लब में शामिल कर दिया है जिन्होंने पहले ही इस तकनीक का प्रदर्शन किया है। इस परीक्षण का मतलब है कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) अगले पांच वर्षों में स्क्रैमजेट इंजन के साथ एक हाइपरसोनिक मिसाइल विकसित करने की क्षमता हासिल करेगा, जिसमें दो किलोमीटर प्रति सेकंड से अधिक की यात्रा करने की क्षमता होगी। यह स्वदेशी तकनीक ध्वनि की गति से छह गुना गति से यात्रा करने वाली मिसाइलों के विकास की ओर मार्ग प्रशस्त करेगी। एचएसटीडीवी का परीक्षण करने में ओडिशा तट पर कलाम द्वीप से आज सुबह 11.03 बजे अग्नि मिसाइल बूस्टर का इस्तेमाल किया गया।

    एक रक्षा सूत्र ने कहा कि इस तकनीक से क्रूज मिसाइलें अब हाइपरसोनिक गति से यात्रा कर सकती हैं। स्क्रैमजेट इंजन एक बड़ी सफलता है। इस तकनीक में हवा सुपरसोनिक गति से इंजन के अंदर जाती है और हाइपरसोनिक गति से बाहर आती है। इसमें वाहन एक निश्चित ऊंचाई तक पहुंचता है और फिर परिभ्रमण करने के बाद पुन: प्रवेश के दौरान उच्च तापमान 1,000-2,000 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता है। सूत्र ने बताया कि एंटी-सैटेलाइट टेस्ट के बाद यह हाल की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

    स्क्रैमजेट के ईंधन इंजेक्शन और ऑटो इग्निशन जैसी महत्वपूर्ण घटनाओं ने तकनीकी परिपक्वता का प्रदर्शन किया। स्क्रैमजेट इंजन ने उच्च गतिशील दबाव और बहुत उच्च तापमान पर काम किया। इस मिशन के साथ डीआरडीओ ने अत्यधिक जटिल तकनीक के लिए क्षमताओं का प्रदर्शन किया है जो उद्योग के साथ साझेदारी में अगली पीढ़ी के हाइपरसोनिक वाहनों के लिए बिल्डिंग ब्लॉक के रूप में काम करेगा। परीक्षण के दौरान स्क्रैमजेट इंजन सहित लॉन्च और क्रूज वाहनों के मापदंडों की निगरानी कई ट्रैकिंग राडार, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सिस्टम और टेलीमेट्री स्टेशनों से की गई। हाइपरसोनिक वाहन के क्रूज चरण के दौरान प्रदर्शन की निगरानी के लिए बंगाल की खाड़ी में एक जहाज भी तैनात किया गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन पर लगाया जवाहर सुरंग की सुरक्षा में बड़ी चूक का आरोप
    Next Article मुलायम के पद्म विभूषण सम्मान पर पूर्णिमा कोठारी ने जताई नाराजगी
    admin

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version