Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली»केजरीवाल सरकार तैयार कर रही है देश का सबसे अत्याधुनिक सरकारी स्कूल: सिसोदिया
    दिल्ली

    केजरीवाल सरकार तैयार कर रही है देश का सबसे अत्याधुनिक सरकारी स्कूल: सिसोदिया

    adminBy adminJanuary 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार दिल्ली में देश का सबसे अत्याधुनिक सरकारी स्कूल तैयार करवा रही है। दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को वर्ल्ड-क्लास बनाने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए दिल्ली सरकार एक ऐसा स्कूल बना रही है जो आधुनिक सुविधाओं से पूरी तरह लैस होगा। पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल में स्पोर्ट्स का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। स्कूल का डिजाइन इस तरह तैयार किया गया है जिससे स्कूल की छत का भी पूरी तरह से उपयोग किया जा सकेगा।

    खुद में अनूठे इस स्कूल बिल्डिंग की छत पर ही आउटडोर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज को ध्यान में रखते हुए बास्केटबाल, टेनिस और बॉलीबॉल कोर्ट तैयार किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने आज मेहराम नगर में बन रहे डॉ.बी.आर.अम्बेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस अवसर पर सिसोदिया ने कहा कि इस स्कूल की नई बिल्डिंग का डिजाइन बच्चों के ओवरआल डेवलपमेंट को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। ये स्कूल बिल्डिंग आम स्कूलों से अलग होगा और स्कूल की पूरी बिल्डिंग बच्चों के लर्निंग प्रोसेस में शामिल होगा।

    जानकारी के अनुसार, इस स्कूल में एक शानदार सेमी ओलम्पिक साइज स्विमिंग पूल भी तैयार किया जाएगा। स्कूल में 55 क्लासरूम के साथ-साथ सभी तकनीकों और संसाधनों से लैस 8 लैब बनाए जाएंगे। साथ ही स्कूल की बिल्डिंग में रेन-वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जैसे आधुनिक सुविधाएं स्थापित की जाएगी।

    स्कूल में 750 लोगों की क्षमता वाले एक ऑडीटोरियम के साथ साथ 1000 लोगों के बैठने की क्षमता वाले ओपन एम्फी थिएटर का निर्माण भी किया जाएगा। ये स्कूल जुलाई तक बनकर तैयार हो जाएगा जिसमे बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ खेल संबंधी सभी वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं मौजूद होंगी। गर्मियों में स्कूल को ठंडा रखने के लिए रेडीएंट कूलिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जायेगा जिससे क्लासरूम का तापमान सामान्य तापमान से 8-10 डिग्री तक कम होगा।

    कुछ इस तरह होगा स्कूल
    इस स्कूल में 55 क्लासरुम होंगे। सभी क्लासरुम शिक्षण के सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। स्मार्ट क्लासरुम डिजिटल लर्निंग के लिए भी मुफीद होंगे साथ ही बच्चों की जरुरतों के मुताबिक उनमें सभी सुविधाएं होंगी। साथ ही इस स्कूल में 8 लैब होंगी। चार मंजिल की सकूल की इमारत में हर फ्लोर पर 2 लैब होंगे। इस तरह से स्कूल में कुल 8 लैब होंगे। सभी लैब में आज के हिसाब से सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी।

    उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने निर्माणाधीन स्कूल भवन का निरीक्षण करते हुए कहा, ‘इस तरह के स्मार्ट स्कूल से निकलने वाले बच्चे दुनिया भर में भारत का नाम रोशन करेंगे। केजरीवाल सरकार दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। स्कूलों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सबकी जिम्मेदारी है, लेकिन एक अच्छे स्कूल की पहचान सिर्फ एक शानदार इमारत से नहीं बल्कि उसके छात्रों और शिक्षकों की मेहनत से होती है। यहां उन्हें अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए उन्नत और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।”

    सिसोदिया ने कहा कि 2015 में सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की शिक्षा प्रणाली को बदलने को प्राथमिकता दी है। यही कारण है कि आज दिल्ली में न केवल विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे वाले सरकारी स्कूल बन रहे हैं, बल्कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी दी जा रही है। शिक्षा को लेकर मुख्यमंत्री के विजन की ही आज पूरी दुनिया में दिल्ली की शिक्षा क्रांति की चर्चा हो रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदफ्तर से घर लौट रही महिला की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या
    Next Article शाहिद कपूर और विजय सेतुपति के साथ एक्ट्रेस राशि मचाएंगी धमाल
    admin

      Related Posts

      केंद्र की सुप्रीम कोर्ट से अपील- अंतरिम आदेश के लिए सुनवाई इन तीन मुद्दों तक ही सीमित रखें

      May 20, 2025

      आईबी प्रमुख तपन कुमार डेका का कार्यकाल एक साल बढ़ा

      May 20, 2025

      कर्नल सोफिया पर मप्र के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version