आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। सदर हॉस्पिटल में सोमवार को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस दौरान हॉस्पिटल में डॉक्टरों की टीम ने पुलिस के जवानों को इमरजेंसी मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी। साथ ही बताया कि इमरजेंसी में कैसे घायलों की जान बचायी जा सकती है। पुलिस पदाधिकारियों को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत फर्स्ट एड ट्रेनिंग, कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) की भी जानकारी दी गयी। बताते चलें कि राजधानी में आये दिन दुर्घटना हो रही है। प्रॉपर फर्स्ट एड और अन्य मदद नहीं मिलने की स्थिति में घायलों की स्थिति बिगड़ जाती है।
डॉक्टरों ने पुलिस को इमरजेंसी में घायलों की मदद करने की टेक्नीक बतायी
Related Posts
Add A Comment