Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अमेरिका जैसी बनेंगी यूपी की सड़कें : गडकरी
    देश

    अमेरिका जैसी बनेंगी यूपी की सड़कें : गडकरी

    adminBy adminFebruary 27, 2023Updated:February 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बलिया। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को बलिया जिले के चितबड़ा गांव में 6500 करोड़ रुपये की लागत की सात राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान गडकरी ने घोषणा की कि यूपी की सड़कें अमेरिका जैसी बनाई जाएंगी।
    गडकरी ने पूर्वांचल के किसानों को अन्नदाता से ऊर्जादाता बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नदियों के दोआब में बसी इस धरती में ऊर्जा की असीम संभावनाएं हैं। साल 2024 समाप्त होते-होते यूपी की सड़कें अमेरिका के बराबर होंगी। गडकरी ने मोदी सरकार के कार्यों का बखान करते हुए कहा कि यूपी में एनएचआई की तरफ से दो लाख 80 हजार करोड़ रुपये के कार्यों की शुरुआत हुई है। साल 2014 से 2023 तक 80 हजार करोड़ रुपये की लागत से पांच हजार किलोमीटर के कार्य पूर्ण हुए हैं। वर्ष 2023 से 2024 तक एक लाख करोड़ की लागत से तीन हजार किलोमीटर के कार्य पूरे किए जाएंगे।
    उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के आग्रह पर 840 करोड़ की लागत से सैदपुर-मरदह मार्ग बनेगा। 22 हजार करोड़ से बनारस से कोलकाता तक सिक्स लेन मार्ग बन रहा है। पूर्वांचल में इकोनॉमिक काॅरिडोर से मिनरल्स और खनिज के कारोबार में प्रगति होगी। यहां के अन्नदाता किसानों में ऊर्जादाता बनने की भरपूर क्षमता है। हम ऐसा करके दिखाएंगे।
    इस अवसर पर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त, नीरज शेखर, सकलदीप राजभर, उपेन्द्र तिवारी व भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू आदि थे।
    केंद्रीय मंत्री गडकरी ने जिन कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें 131 किलोमीटर के गाजीपुर-बलिया-मांझीघाट मार्ग के सुदृढ़ीकरण का कार्य, 35 किलोमीटर के सिकंदरपुर-हनुमानगंज-बलिया का सुदृढ़ीकरण व गाजीपुर जिले में गाजीपुर बलिया मार्ग पर बेसो नदी पर सेतु का निर्माण कार्य शामिल है। गडकरी ने गाजीपुर-बलिया-मांझीघाट (यूपी-बिहार सीमा) तक फोर-लेन ग्रीनफील्ड-वे और बक्सर के लिए 17 किमी के लिंक रोड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके अलावा गाजीपुर जिले में 840 करोड़ की लागत से बनने वाले 54 किमी के मरदह-जखनिया-सादात-सैदपुर मार्ग के टू-लेन पेव्ड शोल्डर निर्माण कार्य, यूपी-बिहार सीमा से चंदौली तक 130 किमी की लागत से 11 किमी तक बनने वाले टू-लेन पेव्ड शोल्डर निर्माण कार्य तथा गाजीपुर-बलिया मार्ग पर माल्देपुर से कदम चौराहा तक 50 करोड़ की लागत से बनने वाले पांच किमी मार्ग का निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंजीनियर रामपुकार राम के यहां इडी का छापा
    Next Article ‘मेड इन इंडिया’ डीओ-228 विमान के अपग्रेडेशन को डीजीसीए की मंजूरी
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025

      एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version