Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»होली विशेष : द्विअर्थी गीतों के शोर में गुम होती जा रही है लोक परंपरा
    Breaking News

    होली विशेष : द्विअर्थी गीतों के शोर में गुम होती जा रही है लोक परंपरा

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रंग-उमंग और भाईचारे के शानदार पर्व होली को लेकर लोगों में उत्साह दिखने लगा है। महिलाओं और बच्चों को तो इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। होली में अब मात्र दो दिन बच गए हैं, इसलिए तैयारी तेज हो गई है। सात मार्च को होलिका दहन एवं आठ मार्च को रंग उत्सव मनाया जाएगा लेकिन होली के द्विअर्थी गानों, डीजे और मोबाइल के शोर में ढोलक, झाल और मजीरा पर होने वाला सारा..रा..रा..कहीं गुम हो गया है।

    होली का अहसास शहर से गांव तक हर गली-मोहल्ले में बजने वाले गीतों से होने लगा है लेकिन परंपरा में जबरदस्त बदलाव हो गया है। होली के गीतों से परंपरा पूरी तरह गायब हो गई है। पहले के समय में गांवों में एक महीने पहले से ही होली का माहौल दिखने लगता था। लोक गायन मंडली के सदस्य गीतों से समा बांधते रहते थे। हारमोनियम, झाल-मंजीरे और ढोलक की थाप और लोक गायकों के अलाप में लोग सुध-बुध खोकर शामिल हो जाते थे। होली में जोगीरा का अपना अलग मजा था। व्यंग्य को परोसने का बेजोड़ माध्यम जोगीरा का अब वह स्वरूप नहीं रहा और ना ही वह लोक गायन की परंपरा, ना गायन मंडली।

    बुजुर्ग बताते हैं कि पूरी दुनिया को अनेकता में एकता का संदेश देने वाला हमारा देश में त्योहार, व्रत एवं परंपराएं यहां के जीवंत सभ्यता और संस्कृति का आईना है। देश की अनेकता में एकता प्रदर्शित होने के पीछे हमारी समृद्ध परंपराओं और पर्वों का योगदान है, गांवों में इन परंपराओं को लोग भली भांति निभाते थे।

    फागुन के गीतों में राग, मल्हार, फगुआ, चैता, झूमर, चौताल, नारदी एवं बारहमासा के माध्यम से लोक कला और संस्कृति की छाप देखने को मिलती थी। गांवों में एक साथ बैठकर फगुआ गीतों के बीच आपसी प्रेम तथा सौहार्द रहता था। गांवों के झगड़े का निपटारा आपसी बातचीत से ही हो जाता था लेकिन अब गांवों में ढोलक-झाल की आवाज नहीं सुनाई देती है। ग्रामीण परंपरा पर आधुनिकता का रंग चढ़ गया है। होली के फाग गीतों का स्थान भोजपुरी और अंगिका अश्लील गीतों ने ले लिया है।

    हुरियारों की टोली गांव से गायब हो गई। पुराने हुरियारों को गांव के फागुन में आया बदलाव मन को कचोट रहा है। बुजुर्गों का कहना है कि हमारे समय में होली सिर्फ रंग और उमंग नहीं, सामाजिक सद्भाव और लोक गीतों के माध्यम से लोक कला का जीवंत उदाहरण था। पहले से हो रही झंकार के बीच होली के दिन जोगीरा की धुन पर जब जानी (नर्तकी बने पुरुष) के पैर थिरकते थे तो पूरा गांव-समाज झूम उठता था। भंग की तरंग में लोग झूमते रहते थे, बड़े-बुजुर्गों से घर-घर जाकर आशीर्वाद लिया जाता था। कुसुम के फूल से घर में ही रंग बनाए जाते थे, यह पक्का रंग प्यार का भी प्रतीक होता था।

    बुजुर्गों का कहना है कि आज के लोग फगुआ की तरफ आकर्षित नहीं हैं। उसका कारण गांव में गोलबंदी के साथ-साथ फिल्मी, भोजपुरी गानों का प्रभाव है। एक-दूसरे के साथ बैठना पसंद नहीं कर रहे हैं। इसलिए यह परंपरा समाप्त होती जा रही है। हम लोग तुलसी, छोटकुन, जगन्नाथ, रंगपाल के लिखे फगुआ गाते थे। जो भक्तिपूर्ण होने के साथ आनंददायक भी होते थे। लेकिन अब डीजे का कानफोड़ू शोर फगुआ पर हावी हो गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजेटपैक सूट की मदद से अब सीमा पर हवा में उड़ान भरेंगे भारतीय सैनिक, दुश्मन की खैर नहीं
    Next Article सीआरपीएफ महानिदेशक ने की नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड पुलिस ने राज्य को अमन साहू के आतंक से मुक्त कराया

      March 11, 2025

      सीता सोरेन पर जानलेवा हमले की कोशिश, पूर्व पीए करने वाला था फायरिंग, गिरफ्तार

      March 7, 2025

      महाकुंभ के सेक्टर 19 में लगी भीषण आग से कई टेंट जले

      January 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version