Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बाबूलाल के आरोप के बाद सीएम एक्शन में, पद से हटाये गये प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का
    Breaking News

    बाबूलाल के आरोप के बाद सीएम एक्शन में, पद से हटाये गये प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के गंभीर आरोप के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने अपने प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का को पद से हटा दिया है। उन्हें पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव के पद पर भेजा गया है। राजीव अरुण एक्का का तबादला भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी द्वारा रविवार दिन में लगाये गये गंभीर आरोप के कुछ घंटे बाद किया गया। उनके तबादले से संबंधित अधिसूचना देर शाम जारी कर दी गयी। 1994 बैच के आइएएस अधिकारी राजीव अरुण एक्का सीएम के प्रधान सचिव के अलावा सूचना जनसंपर्क और गृह, कारा विभाग के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी थे।

    मरांडी ने वीडियो जारी कर लगाये थे आरोप : इससे पहले दिन में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने सीएम के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का पर गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर पत्रकारों से कहा कि सीएम हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का इडी के अभियुक्त विशाल चौधारी के घर जाकर फाइलें निपटा रहे थे। इस गंभीर आरोप की पुष्टि के लिए उन्होंने 22 सेकेंड का एक वीडियो क्लिप भी प्रेस कांफ्रेंस में जारी किया।

    बाबूलाल मरांडी का दावा है कि इस क्लिप में राजीव अरुण एक्का विशाल चौधरी के अरगोड़ा चौक स्थित कार्यालय में बैठ कर फाइल में साइन कर रहे हैं। वहीं उनके बगल में एक महिला खड़ी है। बाबूलाल मरांडी ने दावा किया कि वह महिला विशाल चौधरी की कर्मचारी है। वीडियो क्लिप में बगल में किसी की आवाज आ रही है। उसमें वह अपनी महिला कर्मचारी से पूछ रहा है कि उन्होंने पैसे दिये। दावा किया जा रहा है कि वह आवाज विशाल चौधरी की है। महिला उससे कह रही है कि नहीं। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह राज्य के लिए गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि भाजपा इसे लेकर झारखंड के राज्यपाल से मिलेगी और मामले की जांच कराने की मांग करेगी।
    प्रधान सचिव एक्का पर केस दर्ज करने की मांग

    प्रेसवार्ता में बाबूलाल मंराडी ने कहा कि यह बात राजभवन तो जायेगी ही, इडी के अधिकारियों को भी सारे साक्ष्य सौंपे जायेंगे। इडी से इस मामले की जांच की मांग भी की जायेगी। बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन से कहा कि अविलंब राजीव अरुण एक्का पर एफआइआर दर्ज करायें। बाबूलाल मरांडी ने पत्रकारों से कहा कि यह वीडियो देख आप समझ सकते हैं कि झारखंड में किस तरह से सरकार चल रही है। राजीव अरुण एक्का के कारनामे और महालूट का एक छोटा सा क्लिप आपके संज्ञान में लाया गया है। यह क्लिप विशाल चौधरी के कार्यालय का है। यानी आप समझ सकते हैं कि कैसे दलाल के आॅफिस में सरकारी काम चल रहा है। बेशर्मी की भी कोई सीमा होती है, उसे भी तोड़ दिया गया है।

    जिम्मेदारियों से बचने की कोशिश कर रहे हैं सीएम
    भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आदिवासी सीएम की दुहाई देनेवाले हेमंत सोरेन जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं। राज्य में जो कुछ भी हो रहा है, वह उन्हें सवालों के घेरे में खड़ा कर रही है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सीएम की सुरक्षा में लगे जवानों का हथियार एके-47 प्रेम प्रकाश के घर से बरामद होने के बाद दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सीएम ने पूजा सिंघल जैसे अफसर के खिलाफ राज्य की जांच एजेंसियों को परमिशन नहीं दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article28 फरवरी से तीन मार्च तक लगायी बोली में झारखंड के तीन कोल ब्लॉक की नीलामी
    Next Article केंद्र की सत्ता में बैठे लोगों के अन्याय के खिलाफ सामूहिक आंदोलन का आ गया समय : हेमंत सोरेन
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार

      June 20, 2025

      पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट

      June 20, 2025

      किसान को ठगने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version