Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»WPL: यूपी की कप्तान एलिसा हीली ने की ग्रेस हैरिस के पावर-हिटिंग की सराहना
    Breaking News

    WPL: यूपी की कप्तान एलिसा हीली ने की ग्रेस हैरिस के पावर-हिटिंग की सराहना

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 6, 2023Updated:March 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। यूपी वारियर्स की कप्तान एलिसा हीली ने रविवार को गुजरात जायंट्स के खिलाफ बेहतरीन नाबाद अर्धशकीय पारी के लिए हरफनमौला ग्रेस हैरिस की जमकर तारीफ की। हैरिस की पारी की बदौलत यूपी ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात को तीन विकेट से हराया। कप्तान ने बड़े शॉट खेलने की ग्रेस की क्षमता की सराहना की और जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए टीम के निचले क्रम के योगदान को श्रेय देते हुए उनके पावर-हिटिंग की भी सराहना की।

    उन्होंने कहा, “पूरा श्रेय ग्रेस को और विशेष रूप से हमारे निचले क्रम को जाता है। ग्रेस इज ग्रेस। इसका वर्णन करने का यही एकमात्र तरीका है। उसके पास गेंद को हिट करने की क्षमता है जैसा उसने किया। किरण नवगिरे भी शानदार थीं। हमने शुरुआती विकेट खोए, तो किरण ने हमें उस झटके से उबारा।उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की।” हीली ने गुजरात जाइंट्स की पारी के दौरान बेहतरीन गेंदबाजी के लिए टीम के गेंदबाजों सोफी एक्लेस्टोन और दीप्ति शर्मा की भी सराहना की।

    किरण नवगिरे और ग्रेस हैरिस के अर्धशतकों की मदद से रविवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के पहले मैच में यूपी वॉरियर्स ने गुजरात जायंट्स पर आखिरी ओवर में जीत दर्ज की।

    ग्रेस ने अपना अर्धशतक सिर्फ 25 गेंदों में पूरा किया जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल थे। उन्होंने छक्के के साथ मैच समाप्त किया। यूपी की टीम ने 19.5 ओवर में ग्रेस (नाबाद 59 ) और एक्लेस्टोन ( नाबाद 22 ) के बेहतरीन पारी की बदौलत 7 विकेट पर 175 रन बनाकर मैच जीत लिया। ग्रेस ने एक्लेस्टोन के साथ 25 गेंदों में 70 रनों की तेज साझेदारी की।

    इससे पहले, हरलीन देओल (46) की एक जोरदार पारी और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर (25) की अच्छी पारियों की बदौलत गुजरात जायंट्स ने 20 ओवरों में 6 विकेट पर 169 रन का अच्छा स्कोर खड़ा किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्र की सत्ता में बैठे लोगों के अन्याय के खिलाफ सामूहिक आंदोलन का आ गया समय : हेमंत सोरेन
    Next Article भारत की स्वास्थ्य क्षेत्र में दूसरे देशों पर निर्भरता न्यूनतम करने की कोशिश : प्रधानमंत्री मोदी
    azad sipahi

      Related Posts

      सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें

      June 20, 2025

      ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार

      June 20, 2025

      आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version