Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली»शिवसेना विवाद पर शिंदे गुट के वकील ने कहा- फ्लोर टेस्ट बुलाकर राज्यपाल ने गलत नहीं किया
    दिल्ली

    शिवसेना विवाद पर शिंदे गुट के वकील ने कहा- फ्लोर टेस्ट बुलाकर राज्यपाल ने गलत नहीं किया

    adminBy adminMarch 14, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। शिवसेना विवाद मामले पर सुनवाई के दौरान एकनाथ शिंदे गुट की ओर से पेश वकील हरीश साल्वे ने सुप्रीम कोर्ट की संविधान बेंच से कहा कि केवल सुप्रीम कोर्ट आ जाने से सब कुछ नहीं सुलझ सकता है। उन्होंने कहा कि फ्लोर टेस्ट बुलाकर राज्यपाल ने कुछ भी गलत नहीं किया। लोकतंत्र को सदन के पटल पर ही चलने दें। कल सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता अपनी दलीलें रखेंगे।

    साल्वे ने कहा कि अब कोर्ट इस्तीफा देने वाले मुख्यमंत्री को वापस पदासीन होने का निर्देश नहीं दे सकती है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई इस तरह की स्थिति हो तो राज्यपाल को विश्वास मत के लिए बुलाना चाहिए और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। एसआर बोम्मई मामले में भी यही स्थिति रखी गई है। फ्लोर टेस्ट बुलाकर राज्यपाल ने कुछ भी गलत नहीं किया। लोकतंत्र को सदन के पटल पर ही चलने दें।

    हालांकि साल्वे ने यह कहा कि नाबाम रेबिया मामले में फैसले पर नए सिरे से विचार करने की जरूरत है। साल्वे ने कहा कि अगर वास्तव में विश्वास मत होता तो क्या होता। क्योंकि इस अदालत ने कभी भी यह निष्कर्ष नहीं निकाला कि सदन में बने रहने वाले किसी व्यक्ति के लिए अयोग्यता की चुनौती का लंबित होना उस व्यक्ति को कानूनी रूप से अयोग्य घोषित नहीं करता है, जब तक कि उसे अंतिम तौर पर अयोग्य घोषित नहीं किया जाता है। जब तक अयोग्यता तय नहीं हो जाती, तब तक सदन की कार्रवाई में भाग लेने और मतदान करने का अधिकार है। इसका मतलब ये नहीं कि सिस्टम और कोर्ट शक्तिहीन हैं। अगर यह पाया जाता है कि अयोग्य ठहराए गए लोगों की एक बड़ी संख्या द्वारा विश्वास मत को प्रभावित किया जाता है, तो कोर्ट द्वारा हस्तक्षेप किया जाना चाहिए। साल्वे ने राज्यपाल पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि राज्यपाल ने क्या गलत किया है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दिया जिसे स्वीकार किया गया।

    शिंदे गुट की तरफ से वकील नीरज किशन कौल ने दलीलें देते हुए कहा कि इस मामले में कानूनी तर्क यह है कि क्या सुप्रीम कोर्ट संविधान में दिए गए विधानसभा स्पीकर की शक्तियों को दरकिनार कर विधायकों की अयोग्यता पर फैसला दे सकती है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टी और विधायक दल दोनों आपस में जुड़े भी हैं और स्वतंत्र भी हैं। इसलिए दोनों को अलग भी नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि असहमति लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन इसके लिए यह तर्क देना भ्रामक है कि शिंदे गुट के विधायक सिर्फ विधायक दल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं शिवसेना पार्टी का नही।

    कौल ने कहा कि चुनाव आयोग, राज्यपाल और विधानसभा स्पीकर इन तीनों संवैधानिक संस्थाओं के क्षेत्राधिकार का अतिक्रमण उद्धव गुट की मंशा है जो कि सही नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर विधानसभा स्पीकर द्वारा विधायकों की अयोग्यता पर फैसले की न्यायिक समीक्षा हो सकती है तो स्पीकर द्वारा अनिर्णय की स्थिति की भी न्यायिक समीक्षा की जा सकती है। वहीं राज्यपाल सिर्फ अपने सामने सबूत देखेंगे। उन्हें चुनाव आयोग जैसी सख्ती के साथ जांच करने के लिए नहीं कहा जा सकता। जब बड़ी संख्या में विधायक समर्थन वापस ले लेते हैं तो राज्यपाल इसमें क्या करें। उन्होंने कहा कि एसआर बोम्मई मामले में इस अदालत ने कहा है कि मुख्यमंत्री फ्लोर टेस्ट से भाग नहीं सकता है जो कि उनके और उनकी सरकार के भरोसे का संकेत है। इसलिए राज्यपाल का फ्लोर टेस्ट बुलाना गलत नहीं था।

    शिंदे गुट की तरफ से वकील महेश जेठमलानी ने कहा जबसे महाविकास अघाडी सरकार बनी तबसे शिवसेना के अंदर ही इसका विरोध शुरू हो गया था। यह असंतोष 21 जून को गठबंधन के सहयोगियों के साथ लंबे समय से चले आ रहे वैचारिक मतभेद विभाजन के स्तर पर चला गया।

    सुप्रीम कोर्ट ने 22 फरवरी को शिवसेना के चुनाव चिह्न के मामले में निर्वाचन आयोग के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि उद्धव ठाकरे गुट अस्थायी नाम और चुनाव चिह्न का इस्तेमाल जारी रख सकता है। कोर्ट ने एकनाथ शिंदे गुट और निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी किया था। कोर्ट ने कहा था कि शिंदे गुट अभी ऐसा कुछ नहीं करेगा जिससे उद्धव समर्थक सांसद और विधायक अयोग्य हो जाएं।

    निर्वाचन आयोग ने 17 फरवरी को एकनाथ शिंदे गुट को असली शिवसेना करार दिया और धनुष बाण चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया। आयोग ने पाया था कि शिवसेना का मौजूदा संविधान अलोकतांत्रिक है। निर्वाचन आयोग ने कहा था कि शिवसेना के मूल संविधान में अलोकतांत्रिक तरीकों को गुपचुप तरीके से वापस लाया गया, जिससे पार्टी निजी जागीर के समान हो गई। इन तरीकों को निर्वाचन आयोग 1999 में नामंजूर कर चुका था। पार्टी की ऐसी संरचना भरोसा जगाने में नाकाम रहती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार : सोना चांदी में लगातार दूसरे दिन तेजी, चांदी ने लगाई 3 हजार रुपये की छलांग
    Next Article चाचा ने भतीजे के सिर में दागी गोलियां-लोग बनाते रहे वीडियो, मां लगाती रही बचाने की गुहार
    admin

      Related Posts

      योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

      November 20, 2026

      झारखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष भीम कुमार बने AICC सचिव, उत्तराखंड के सह-प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी

      November 20, 2026

      CBI की पंचकूला में बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रिश्वत लेते CGST का सुपरिंटेंडेंट गिरफ्तार; मांगे थे 50 लाख

      November 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ‘चाचा के लिए दरवाजा खुला है’: गोपालगंज दौरे पर रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को दिया RJD साथ आने का न्योता
      • गोपालगंज पहुंचे लालू प्रसाद यादव, बरगछिया में पारिवारिक कार्यक्रम में हुए शामिल
      • निशांत कुमार को पीछे धकेलने पर SSG की सफाई, माना- सुरक्षा प्रोटोकॉल के दौरान हुई मानवीय भूल
      • नीतीश सेतु के लोकार्पण से पहले नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी, 21 नवंबर को बिहार आएंगे पीएम मोदी
      • योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version