Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अडानी समूह पर लगे कथित आरोपों की जांच के लिए कांग्रेस सहित 16 दलों ने ईडी को लिखा पत्र
    Breaking News

    अडानी समूह पर लगे कथित आरोपों की जांच के लिए कांग्रेस सहित 16 दलों ने ईडी को लिखा पत्र

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। कांग्रेस सहित 16 विपक्षी दलों ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पत्र लिखकर अडानी समूह पर लगे आरोपों की जांच करने की मांग की। विपक्षी नेताओं ने उद्योगपति गौतम अडानी पर सरकार के साथ गठजोड़ कर अकूत संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है।

    विपक्षी दलों का कहना है कि जांच एजेंसी इन विषयों से मुंह नहीं फेर सकती और उसे अडानी मामले की जांच करनी चाहिए। विपक्षी दलों ने एक तरफ संसद में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराए जाने की मांग की, वहीं दूसरी ओर उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक को पत्र लिख पूर्ण जांच की मांग की। विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने इस मांग को लेकर विजय चौक से ईडी दफ्तर तक मार्च निकालने की योजना थी। हालांकि पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया।

    अपने पत्र में विपक्ष के नेताओं ने अडानी पर कई तरह से आरोप लगाए हैं। विपक्ष का कहना है कि अडानी ने ऑप्श और सेल कंपनियों के माध्यम से अपने शेयर की कीमतों को बढ़ाया और अपनी वित्तीय स्थिति को बेहतर दर्शाने की कोशिश की। विपक्ष ने कहा कि अडानी समूह ने गलत तरीके और प्रभाव का इस्तेमाल कर लाभ उठाया है। इसमें धारावी पुनर्विकास झारखंड पावर डिस्काउंट और विशेष आर्थिक गलियारे जैसी नीतियों का इस्तेमाल किया है।

    उल्लेखनीय है कि राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लेटर-हेड पर ईडी को यह पत्र लिखा गया है। पत्र के साथ 16 विपक्षी दलों के नेताओं के हस्ताक्षर भी हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस पत्र को ट्वीटर पर साझा करते हुए कहा कि कांग्रेस सहित 16 विपक्षी दलों के सांसदों ने अडानी समूह की जांच के लिए ईडी को पत्र लिखा है। इस पत्र को सभी नेता ईडी मुख्यालय जाकर सौंपना चाहते थे, लेकिन उन्हें रोक लिया गया। हालांकि पत्र ईडी को ईमेल के जरिए भेज दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रक में छापेमारी कर अवैध शराब जब्त
    Next Article भारतीय सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि 20 मार्च तक बढ़ी
    azad sipahi

      Related Posts

      गुरुजी को अंतिम जोहार करने बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो

      August 5, 2025

      नीतीश कैबिनेट की बैठक आज,शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू करने पर लगेगी मुहर

      August 5, 2025

      बीएसईबी ने 9वीं कक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की

      August 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, पुत्र हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि
      • गुरुजी को अंतिम जोहार करने बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो
      • जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज
      • गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई
      • बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version