Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मप्रः बोरवेल में गिरे 7 वर्षीय बच्चे को 24 घंटे बाद निकाला बाहर, नहीं बच पाई जान
    Breaking News

    मप्रः बोरवेल में गिरे 7 वर्षीय बच्चे को 24 घंटे बाद निकाला बाहर, नहीं बच पाई जान

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 15, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – मुख्यमंत्री ने की चार लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा
    – 24 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, खेत मालिक पर होगी एफआईआर

    भोपाल। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में लटेरी तहसील के ग्राम खेरखेड़ी में एक खेत में खुले बोरवेल में गिरे सात वर्षीय बच्चे को बचाया नहीं जा सका। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने करीब 24 घंटे चलाए गए रेस्क्यू आपरेशन के बाद बुधवार दोपहर करीब 12 बजे उसे बाहर निकाला। रेस्क्यू टीम बच्चे को लेकर लटेरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां उसे आईसीयू में ले जाया गया। यहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम खेरखेड़ी के पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने कहा कि बोरवेल खुला छोड़ने वाले खेत मालिक पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। जिले में एक सप्ताह के भीतर खुले बोरवेल को बंद कराया जाएगा।

    गौरतलब है कि एक दिन पहले मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे गांव खेरखेड़ी में खेत में चने की फसल काट रहे मजदूर दिनेश अहिरवार का सात वर्षीय बेटा लोकेश अहिरवार पड़ोस के खेत में खुले पड़े 60 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिर गया था। जिसे बचाने के लिए दोपहर 12.00 बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। यहां पहले छह बुलडोजर और तीन पोकलेन मशीन से खुदाई की जा रही थी। रात के समय दो पोकलेन अतिरिक्त बुलवाई गई। बोरवेल में फंसे बच्चे पर नाइट वाचिंग कैमरे की मदद से नजर रखी जा रही थी। लगातार आक्सीजन भी पहुंचाई जा रही थी। करीब 24 घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। उसे बचाने के लिए पूरी रात एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें जुटी रहीं। बालक 60 फीट गहरे बोरवेल में 43 फीट की गहराई में फंसा था। इसके समानांतर गड्ढे की खुदाई की गई।

    बुधवार सुबह 8 बजे तक 50 फीट गड्ढा खोदा गया, इसके बाद पांच फीट टनल बनाकर बच्चे को निकाला गया। खुदाई के बाद टनल के पास एम्बुलेंस खड़ी कर दी गई थी। चाइल्ड स्पेशलिस्ट और मेडिकल स्टाफ को टनल के पास बुला लिया गया था। सुबह 11.00 बजे तक सुरंग बनाने का काम पूरा हो गया। इसके बाद टीम के कुछ सदस्य सुरंग के अंदर गए और सुबह करीब पौने 12 बजे बच्चे को बाहर लेकर आए। बाहर एंबुलेंस और डाक्टरों की टीम मुस्तैद थी। बच्चे को एंबुलेंस के जरिए लटेरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना कर दिया गया। लेकिन मासूम की जान नहीं बच सकी। लटेरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बच्चे की मौत की पुष्टि की है।

    मुख्यमंत्री चौहान ने बुधवार को ट्वीट के माध्यम से कहा है कि अत्यंत दु:खद है कि विदिशा के खेरखेड़ी गांव में बोरवेल में गिरे बेटे लोकेश को अथक प्रयासों के बाद भी नहीं बचाया जा सका। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। दुःख की इस विकट घड़ी में सरकार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। हमने तय किया है कि राज्य सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी।

    उन्होंने कहा कि दोषियों पर उचित कार्रवाई भी करेंगे ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल से रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं स्थानीय प्रशासन के सभी साथियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया, इसके लिए आभार। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि बोरवेल के समानांतर गड्ढा खुदाई के दौरान चट्टान आ जाने के कारण भी देरी हुई। रेस्क्यू में जुटे जवानों का कहना है कि खुदाई के दौरान बच्चा बोरवेल में नीचे खिसक गया था, इसलिए उन्हें गड्ढे की गहराई बढ़ानी पड़ी।

    खुले आसमान के नीचे रात भर जागते रहे सैकड़ों लोग
    बोरवेल में फंसे बच्चे की कुशलता के लिए घटनास्थल पर सैकड़ों लोग पूरी रात जागते रहे, इनमें बच्चे के माता-पिता के अलावा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, विधायक उमाकांत शर्मा सहित आसपास के गांवों के लोग थे। खेत में रात के समय सोने का कोई इंतजाम नहीं था। ग्रामीण खुले आसमान के नीचे समूह में जमीन पर बैठे रहे। रेस्क्यू के दौरान जरा-सी हलचल पर लोगों की उम्मीदें बढ़ती रही। कलेक्टर भार्गव भी रेस्क्यू टीम से बार-बार अपडेट लेते रहे।

    लोकेश के बोरवेल में गिरने के बाद से उसके पिता दिनेश, मां सीमा बाई के अलावा दादा-दादी भी बोरवेल किनारे बैठकर बच्चे की सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना करते रहे। मां सीमा का रोते-रोते गला बैठ गया। पिता दिनेश का कहना था कि दो सौ रुपये रोज की मजदूरी के लिए वे खेत में चना काटने आए थे। उन्हें क्या पता था कि उनका बेटा इतनी बड़ी मुसीबत में फंस जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअडानी समूह पर लगे कथित आरोपों की जांच के लिए कांग्रेस सहित 16 दलों ने ईडी को लिखा पत्र
    Next Article सीमाओं पर नई चुनौतियों का सामना करने के लिए बीएसएफ में शामिल हुए 119 रंगरूट
    azad sipahi

      Related Posts

      वेनेजुएला भूकंप: ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भारत ने भेजी राहत सामग्री, वायुसेना के दो विमान हुए रवाना

      June 26, 2026

      जेपी आंदोलन के हर सेनानी और लोकतंत्र के रक्षक को मिलेगा उचित सम्मान : मुख्यमंत्री

      June 25, 2026

      भगवंत मान ने सिखों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कियाः भाजपा

      June 24, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • वेनेजुएला भूकंप: ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भारत ने भेजी राहत सामग्री, वायुसेना के दो विमान हुए रवाना
      • रामगढ़ सड़क हादसा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
      • दिव्यांग अभ्यर्थी सदानंद कुमार की नियुक्ति की अनुशंसा 12 सप्ताह में करे जेपीएससी : हाई कोर्ट
      • तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
      • दहेज का बकाया 70 हजार नहीं मिलने पर नवविवाहित को पेट्रोल डालकर जलाया, इलाज के दौरान मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version