Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बंगाल सरकार ने किया साफ, कानून-व्यवस्था संभालने में सिविक वॉलेंटियर्स की कोई भूमिका नहीं
    Breaking News

    बंगाल सरकार ने किया साफ, कानून-व्यवस्था संभालने में सिविक वॉलेंटियर्स की कोई भूमिका नहीं

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। कलकत्ता हाई कोर्ट की तीखी टिप्पणी के बाद आखिरकार राज्य सरकार ने सिविक वॉलेंटियर्स की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। राज्य पुलिस की ओर से जारी सर्कुलर में स्पष्ट कर दिया गया है कि कानून-व्यवस्था के अनुपालन में सिविक वॉलेंटियर्स की कोई भूमिका नहीं है।

    सर्कुलर में बताया गया है कि ट्रैफिक नियंत्रण के लिए सिविक वॉलेंटियर्स, पुलिसकर्मियों की सहायता करेंगे। इसके अलावा विभिन्न आयोजनों में भीड़ संभालने, गैरकानूनी पार्किंग रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस के सहायक के तौर पर सिविक वॉलेंटियर्स काम करेंगे।

    उल्लेखनीय है कि हाल ही में बांकुड़ा जिला पुलिस ने एक निर्देशिका जारी कर स्पष्ट किया था कि सिविक वॉलेंटियर्स स्कूलों में पढ़ाएंगे, जिसे लेकर खूब विवाद हुआ था। बाद में इस निर्देशिका को वापस लेना पड़ा। पहले सिविक वॉलेंटियर्स की नियुक्ति के लिए 10वीं पास होना जरूरी था लेकिन इसे घटा कर आठवीं पास कर दिया गया है। फिलहाल एक लाख सात हजार 15 सिविक वॉलेंटियर्स हैं। इनमें से कोलकाता पुलिस के इलाके में 6932 हैं।

    2012 की संविदा के मुताबिक सिविक वॉलेंटियर्स की नियुक्ति होती है। फिलहाल इनका वेतन नौ हजार रुपये है। जिन सिविक वॉलेंटियर्स को कंप्यूटर की जानकारी है, उन्हें थाने में डाटा एंट्री का काम दिया जाता है, बाकी सर्जेंट की मदद करते हैं। नियमानुसार इनके पास कोई हथियार नहीं होता। यहां तक कि लाठी भी नहीं दी जाती है। पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में इनका प्रशिक्षण होता है, जिसके बाद फील्ड पोस्टिंग दे दी जाती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईरानी लड़ाकों को मारने के लिए अमेरिका ने सीरिया पर बरसाए बम, बाइडन ने दी चेतावनी
    Next Article रॉयल एनफील्ड की सुपर मेटियोर 650, युवाओं की पहली पसंद बनती जा रही है
    azad sipahi

      Related Posts

      हिमाचल प्रदेशः किन्नौर में बादल फटा, शिमला में भारी भूस्खलन, 552 सड़कें बंद

      September 19, 2025

      प्रशांत किशोर ने अमित शाह के बिहार दौरे पर कसा तंज, कहा- उनको बताना चाहिए बिहार का पलायन कब रुकेगा

      September 19, 2025

      फिल्म, प्रदर्श कला एवं सोशल मीडिया में भारतीय कला दृष्टि पर विशेषज्ञों ने छात्रों को दी जानकारी

      September 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में डिफेंस एक्सपो का भव्य आगाज़, झारखंड निभाएगा परमाणु हथियार निर्माण में अहम भूमिका : सीएम
      • हिमाचल प्रदेशः किन्नौर में बादल फटा, शिमला में भारी भूस्खलन, 552 सड़कें बंद
      • चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग सेआज बात करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, टिकटॉक को लेकर डील संभव
      • आईफोन 17 सीरीज की बिक्री शुरू, ऐप्‍पल स्टोर पर उमड़ी ग्राहकों की भारी भीड़
      • स्टॉक मार्केट में एलटी एलीवेटर की जोरदार लिस्टिंग, मुनाफे में आईपीओ निवेशक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version