Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»RANCHI: गोवा के लिए आज से शुरू हो रही है विमान सेवा, यात्रियों में उत्साह
    Top Story

    RANCHI: गोवा के लिए आज से शुरू हो रही है विमान सेवा, यात्रियों में उत्साह

    adminBy adminMarch 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सात नए शहरों के लिए विमान सेवा शुरू की जा रही है। नए समर शेड्यूल के अनुसार रांची से गोवा, विशाखापत्तनम, कोच्चि, जयपुर, मंगलूरू, देवघर और श्रीनगर के लिए हवाई सेवा की शुरुआत की जा रही है।

    एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि रविवार (26 मार्च) से गोवा के लिए इंडिगो की विमान सेवा शुरू की जा रही है, जो हफ्ते में तीन दिन शाम 6:45 बजे रांची से गोवा के लिए उड़ान भरेगी। गोवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग की शुरुआत यात्रियों के लिए कर दी गई है। 26 मार्च से सप्ताह में तीन दिन गोवा के लिए रांची से इंडिगो की फ्लाइट उड़ान भरेगी। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार इंडिगो की I-6E2054 विमान संख्या रविवार को शाम 6 बजकर 45 मिनट पर प्रस्थान करेगी।

    रविवार से गोवा के लिए विमान सेवा की शुरुआत होने के बाद यात्रियों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर दिल्ली से आए एक यात्री ने बताया कि गोवा जैसे शहरों के लिए विमान सेवा की शुरुआत करना निश्चित रूप से यात्रियों के लिए सुखद है। रांची से गोवा के लिए यात्रियों को दो बार फ्लाइट चेंज करना पड़ता था लेकिन अब सीधी विमान सेवा निश्चित रूप से उनको राहत पहुंचाएगी।

    एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि 23 मई से जयपुर के लिए विमान सेवा की शुरुआत की जाएगी। इसके अलावा एक जून से देवघर के लिए विमान सेवा की शुरुआत की जाएगी।

    उल्लेखनीय है कि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से वर्तमान में 30 से 32 विमानों का परिचालन होता है। लेकिन सात नए शहरों के लिए विमानों का परिचालन शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या में खासा बढ़ोतरी होगी। इसको देखते हुए सुरक्षा एवं अन्य इंतजाम भी कराए जा रहे हैं, ताकि आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर बेहतर सुविधा मुहैया हो सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहजारीबागः टीपीसी उग्रवादियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक उग्रवादी गिरफ्तार
    Next Article जेल में बंद सजायाफ्ता ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दी थी धमकी, जेल से मोबाइल व सिम बरामद
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version