Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»खुद को लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं से ऊपर समझते हैं राहुल गांधी: शेखावत
    Breaking News

    खुद को लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं से ऊपर समझते हैं राहुल गांधी: शेखावत

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 27, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जोधपुर, 27 मार्च (हि.स.)। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी और उनका परिवार स्वयं को इस देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं से ऊपर समझने लगे हैं। इसलिए वे न्यायपालिका के फैसले का भी सम्मान नहीं कर रहे हैं। गांधी और कांग्रेस में उनके नेताओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजाक उड़ाने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

    केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत संयुक्त राष्ट्र्र में विश्व जल सम्मेलन से लौटने के बाद सोमवार को यहां पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को जब से मानहानि के प्रकरण में सजा मिली है और उसके बाद जनप्रतिनिधि कानून के प्रावधानों के चलते लोकसभा से उनकी सदस्यता समाप्त हुई, तब से वे और उनकी पार्टी के नेता अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। यहां तक कि कई नेता न्यायपालिका और संसद पर ही टिप्पणियां करके ऐसा जता रहे हैं, मानो गांधी परिवार इस देश के संविधान, न्यायपालिका और अन्य सभी व्यवस्थाओं से ऊपर हैं।

    पहली गलती से नहीं लिया सबक
    शेखावत ने कहा कि राहुल गांधी आदतन अपराधी की तरह काम कर रहे हैं। जब वर्ष 2018 में सुप्रीम कोर्ट से फटकार लगी उसके बाद भी वे अनर्गल आरोप लगाते रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में माफी मंगाने के बाद उन्होंने अपने आपको बचाया था, लेकिन उन्हें याद करना होगा कि सुप्रीम कोर्ट ने उस समय कहा था कि वे भविष्य में इस तरह की गलती नहीं करें। ऐसा यदि एक ही बार हुआ होता तो शायद देश उन्हें माफ कर सकता था, लेकिन हर बार वे बड़ी गलती करते हैं।

    अदालत ने दिया था माफी मांगने का मौका
    केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि इस मामले में न्यायालय ने सजा सुनाने से पहले उन्हें माफी मांगने का मौका दिया था, लेकिन वे अहंकार में इतना डूबे थे कि उन्होंने माफी मांगना भी अपना अपमान समझा। न्यायालय के माफी मांगने के लिए दिए गए मौके का उन्होंने अनादर किया। अब सजा सुनाए जाने के बाद कांग्रेस नेता न्यायपालिका और न्यायाधीश की क्षमता पर ही प्रश्न चिन्ह खड़े कर रहे हैं।

    राहुल ने किया ओबीसी वर्ग का अपमान
    उन्होंने कहा कि राहुल ने देश के प्रधानमंत्री को जाति सूचक अपमान भरे शब्दों से संबोधित किया। साथ ही, पूरे समाज को लेकर टिप्पणी की, जिससे देश का पूरा ओबीसी वर्ग आहत हुआ है। इसी आहत भावना के चलते जो वाद दायर किया था, उसका भाजपा और भाजपा सरकार से कोई लेना-देना नहीं था। मामला 2018 से चल रहा था, लेकिन मामले में राहुल गांधी ने अपना पक्ष ठीक से नहीं रखा। अदालत ने माफी का अवसर दिया था, वह भी नहीं मांगी।

    लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं का अपमान कर रही कांग्रेस
    शेखावत ने कहा कि अब इस फैसले के बाद कांग्रेस नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अमर्यादित बातें कही जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मोहर लगाई है कि किसी भी सांसद को दो साल या इससे अधिक की सजा मिलने पर उसकी सदस्यता स्वत: ही खत्म हो जाएगी। इस पर लोकसभा अध्यक्ष के पास किसी भी प्रकार का विवेकाधीन अधिकार नहीं है। गांधी परिवार अहंकार में है और अपने आपको व्यवस्थाओं से ऊपर समझता है।

    वीर सावरकर को समझने के लिए अंडमान जाएं राहुल
    केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने वीर सावरकर का नाम अप्रासंगिक रूप से घसीटा है। इससे उनके करोड़ों समर्थकों को ठेस पहुंची है। राहुल यदि सावरकर को जानना चाहते हैं तो एक बार अंडमान की कालकोठरी में जाकर बैठिए। वे दीवारें आज भी सावरकर की यातनाओं की साक्षी है। शेखावत ने कहा कि राहुल गांधी देश के बाहर जाकर देश का अपमान करते हैं। प्रधानमंत्री को हटाने में सहयोग मांगते हैं। सेना का मनोबल गिराते हैं। ऐसे लोग लोकतंत्र के लिए खतरा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत के लिए और भी कई गोल करना चाहते हैं सुनील छेत्री
    Next Article वित्त विधेयक 2023 को संसद से मिली मंजूरी, राज्यसभा स्थगित
    azad sipahi

      Related Posts

      कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज

      November 13, 2026

      राहुल गांधी 4-5 दिसंबर को आ सकते हैं झारखंड, खूंटी में ग्राम प्रधानों और आदिवासी समाज से करेंगे संवाद

      November 13, 2026

      अंबा प्रसाद के समर्थन में उतरे कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, आवास पहुंचकर की मुलाकात

      November 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची के कोकर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार
      • खरना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठव्रतियों को दी शुभकामनाएं, तप और समर्पण को किया नमन
      • एंबुलेंस का इंतजार करते-करते थम गई 10 साल की बिरहोर बच्ची की सांस, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
      • महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI का बड़ा एक्शन, छह राज्यों के 33 ठिकानों पर छापेमारी
      • रांची के पूर्व डिप्टी कलेक्टर और कैशियर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, रिश्वत मामले में हुए बरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version