Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»ED(RANCHI): राजीव अरुण एक्का से लगातार दूसरे दिन इडी ने की पूछताछ
    Jharkhand Top News

    ED(RANCHI): राजीव अरुण एक्का से लगातार दूसरे दिन इडी ने की पूछताछ

    adminBy adminMarch 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -विशाल चौधरी के साथ रिश्तों की बाबत पूछे गये सवाल
    -जवाब की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई पर होगा फैसला
    -वीडियो में एक्का के साथ दिख रही महिला से भी होगी पूछताछ
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का से इडी ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी करीब नौ घंटे पूछताछ की। इस दौरान उनसे विशाल चौधरी के साथ उनके रिश्तों की बाबत सवाल किये गये। उन्हें वह वीडियो भी दिखाया गया, जिसे भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने जारी किया था। जानकारी के अनुसार इडी अब एक्का के जवाब की समीक्षा करने के बाद अपनी आगे की कार्रवाई के बारे में फैसला करेगा। फिलहाल उस वीडियो में एक्का के बगल में खड़ी महिला से पूछताछ करने का फैसला किया गया है।
    जानकारी के अनुसार उनके और विशाल चौधरी के बीच के संबंधों के बारे पूछताछ की गयी। एक्का ने इडी से कहा कि विशाल चौधरी उनका मित्र है। इडी ने उनसे यह भी जानने की कोशिश की कि वह विशाल चौधरी के घर क्या कर रहे थे। वह उसे कागजात तैयार करने के तरीके के बारे में बताते हुए फाइल दिखा रहे थे। इसके अलावा उससे कोई दूसरा संबंध नहीं है। इडी के ट्रांसफर-पोस्टिंग से संबंधित सवाल के जवाब में राजीव अरुण एक्का ने तमाम आरोपों को बेबुनियाद बताया।
    1994 बैच के आइएएस अधिकारी राजीव अरुण एक्का दिन में करीब 11 बजे हिनू स्थित इडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। गाड़ी से उतरने के बाद वह सीधे भीतर चले गये। वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। बता दें कि सोमवार को भी उनसे करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गयी थी। एक्का देर शाम करीब आठ बजे बाहर निकले।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकृषि मानव व्यवस्था को भी मजबूत करती है : हेमंत सोरेन
    Next Article UP: प्रयागराज के एमपी-एमएलए कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
    admin

      Related Posts

      जेवर व्यवसायी से डेढ़ किलो सोना और 50 हजार रुपये की लूट

      July 1, 2025

      सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई से

      July 1, 2025

      झारखंड के 19 जिलों में सामान्य से अधिक और पांच जिलों में कम हुई बारिश

      July 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • किशोर जेना नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से बाहर, यशवीर सिंह को मिला मौका
      • मुंबई से क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल
      • हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण
      • ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version