Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»लातेहार की बेटी सुनिधि ने पतंजलि योगपीठ की साध्वी बनी
    Jharkhand Top News

    लातेहार की बेटी सुनिधि ने पतंजलि योगपीठ की साध्वी बनी

    adminBy adminApril 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -परिवार के सदस्यों में खुशी, कहा, हमारे लिए गौरव की बात
    मुकेश कुमार सिंह
    लातेहार। लातेहार जिला के बारियातू प्रखंड अंतर्गत पंचायत गोनिया ग्राम बिश्रामपुर कि रहनेवाली सुनिधि प्रिया पतंजलि योगपीठ की साध्वी बन गयी हैं। उनके पिता का नाम जितेंद्र सिंह और माता रिंकी देवी है। जितेंद्र सिंह ने बताया कि सुनिधि प्रिया इकलौती पुत्री है। वह प्रारंभ में बालूमाथ के दून स्कूल से शिक्षा ग्रहण की। वह मैट्रिक यहीं से की थी। उसके बाद पढ़ाई करने के लिए पतंजलि योगपीठ हरिद्वार चली गयी। सुनिधि पिछले चार वर्षों से हरिद्वार में पढ़ाई-लिखाई कर रही थी। इसी बीच उसके मन में देश सेवा करने की इच्छा जागृत हुई। उसने अपनी मां को इस बारे में बताया। उसकी उम्र अभी केवल 22 साल है। पहले परविार के लोग थोड़ा घबढ़ाये, पर बाद में सुनिधि की बात मान ली।

    शुरू में योग पीठ में नहीं लग रहा था मन:
    जितेंद्र सिंह ने कहा कि हम लोग पूरा परिवार संयुक्त रूप से रहते आये हैं। संयुक्त परिवार में ही सुनिधि पली-बढ़ी है। वह जब पतंजलि योग पीठ गयी, तो शुरू में उसका मन नहीं लग रहा था। अक्सर फोन पर वह मन नहीं लगने की बात कहती थी। वह धीरे-धीरे वहां के वातावरण में ढलने लगी। उसे वहां अच्छा लगने लगा। योग पीठ के क्रियाकलाप उसे प्रभावित करने लगे।

    मेधावी छात्र रही है, गीता कंठस्थ याद है:
    जितेंद्र सिंह ने कहा कि सुनिधि मेधावी छात्रा के रूप में रही है। उसे गीता कंठस्थ याद है। उन्होंने कहा कि पतंजलि योगपीठ के योग गुरु बाबा रामदेव के क्रियाकलाप से प्रभावित होकर मेरी बेटी ने भी देश सेवा करने के लिए मन बना लिया। पतंजलि योगपीठ में कई हजार बच्चे तथा बच्चियां बाबा रामदेव के सानिध्य में देश सेवा करने के लिए खड़े हैं। सुनिधि प्रिया 30 मार्च रामनवमी के दिन ब्रह्मचारिणी साध्वी बन गयी। संन्यासी बनने के लिए बाबा रामदेव के द्वारा कार्यक्रम रखा गया था। उस कार्यक्रम में हम सभी शामिल हुए। वहां योग गुरु बाबा रामदेव से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    हमारे परिवार के लिए गौरव की बात:
    जितेंद्र सिंह ने कहा कि सुनिधि प्रिया लातेहार जिला की पहली ब्रह्मचारिणी साध्वी पतंजलि योगपीठ में बनी है। यह हमारे परिवार और जिला तथा राज्य के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि अब हमारी पुत्री संन्यासी बन गयी है। बाबा रामदेव के द्वारा उसका नामकरण किया गया। सुनिधि प्रिया अब देव निधि दीदी के नाम से जानी जायेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेवघर में पांच नये कोरोना संक्रमित मिले, सभी कोरेंटिन
    Next Article कूनो पार्क से बाहर निकल गांव में घुसा चीता
    admin

      Related Posts

      दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक की मौत

      May 21, 2025

      आद्रा मंडल में विकास कार्य के कारण तीन ट्रेनें प्रभावित

      May 21, 2025

      झारखंड में इस वर्ष समय से पूर्व दस्तक दे सकता है मॉनसून

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आर्केस्ट्रा में अवैध हथियार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार
      • पाकिस्तान को बेनकाब करने उतरी पीएम मोदी की टीम
      • दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक की मौत
      • आद्रा मंडल में विकास कार्य के कारण तीन ट्रेनें प्रभावित
      • झारखंड में इस वर्ष समय से पूर्व दस्तक दे सकता है मॉनसून
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version