Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»चेन्नई एयरपोर्ट के अत्याधुनिक एकीकृत टर्मिनल से कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री
    देश

    चेन्नई एयरपोर्ट के अत्याधुनिक एकीकृत टर्मिनल से कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री

    adminBy adminApril 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – स्वच्छ भारत मिशन गरीब महिलाओं के जीवन को बना रहा सशक्त

    – किसान क्रेडिट कार्ड मेहनती किसानों का जीवन बना रहा आसान

    – मछुआरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए केंद्र प्रयासरत

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि चेन्नई हवाई अड्डे पर नया अत्याधुनिक एकीकृत टर्मिनल भवन चेन्नई के बुनियादी ढांचे में एक महत्वपूर्ण वृद्धि करेगा। उन्होंने कहा कि इससे कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ होगा।

    एक ट्वीट थ्रेड में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सूचित किया कि चेन्नई हवाई अड्डे पर नए अत्याधुनिक एकीकृत टर्मिनल भवन के पहले चरण का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी 08 अप्रैल को करेंगे। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के ट्वीट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “यह चेन्नई के बुनियादी ढांचे के लिए एक महत्वपूर्ण होगा। यह कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ पहुंचाएगा।”

    प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पूरे देश के लिए खुशी की बात है कि स्वच्छ भारत मिशन ने हमारी गरीब माताओं और बहनों के जीवन को सशक्त बनाने का काम किया है। मोदी ने गरीब माताओं और बहनों के लिए शौचालयों के महत्व को दर्शाने वाला एक रचनात्मक वीडियो क्लिप भी साझा किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “देशभर के लिए यह हर्ष का विषय है कि स्वच्छ भारत मिशन ने हमारी गरीब माताओं और बहनों के जीवन को सशक्त बनाने का काम किया है।”

    नगालैंड सरकार में सहकारिता मंत्री जैकब झिमोमी के ट्वीट थ्रेड का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा है कि जी-20 कार्यक्रमों में से एक के दौरान शानदार नगा संस्कृति को अच्छी तरह प्रदर्शित किया गया। नगा संस्कृति जीवंतता, वीरता और प्रकृति के प्रति सम्मान की पर्यायवाची है। एक ट्वीट थ्रेड में जैकब झिमोमी ने नगालैंड के कोहिमा में जी-20 के सभी प्रतिनिधियों का पूरे दिल से स्वागत करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि ऊर्जावान नगा भाइयों और बहनों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक नगा नृत्य से प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि किसान क्रेडिट कार्ड हमारे मेहनती किसानों का जीवन आसान बना रहा है और यही इसका मुख्य उद्देश्य भी है। ट्वीट थ्रेड में हाथरस के सांसद राजवीर दिलेर ने किसान क्रेडिट कार्ड द्वारा किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। हाथरस सांसद के ट्वीट थ्रेड का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि किसान क्रेडिट कार्ड ने हमारे परिश्रमी अन्नदाताओं का जीवन आसान बनाया है। यही इसका मूल उद्देश्य भी है।”

    प्रधानमंत्री ने कहा है कि हमारी सरकार मछुआरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए काफी काम कर रही है, जिसमें ऋण तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना, नवीनतम प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराना, बुनियादी ढांचे का उन्नयन करना और अन्य कार्य शामिल हैं। केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्री के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार मछुआरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए बहुत सारे काम कर रही है। इसमें क्रेडिट तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना, नवीनतम तकनीक उपलब्ध कराना, बुनियादी ढांचे का उन्नयन करना और बहुत कुछ शामिल है।”

    प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले दिनों डांडिया मस्ती 2022, टोक्यो में सीपीआर और एईडी देकर एक व्यक्ति को बचाने के लिए जापान में रहने वाली दीपाली झावेरी और ओटा को जोटो फायर स्टेशन द्वारा सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। भारत में जापान के दूतावास के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा, “यह जानकर खुशी हो रही है और यह किसी भी प्रभावित व्यक्ति को समय पर सहायता देने के महत्व को रेखांकित करता है।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleUP: आजमगढ़ में 116 परियोजनाओं की सौगात देंगे गृहमंत्री शाह और मुख्यमंत्री योगी
    Next Article आजसू, राजद, वामदल ने शिक्षा मंत्री के निधन पर जताया शोक
    admin

      Related Posts

      मारुति के मालिकाना हक और 1970 के समझौते को लेकर निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

      November 21, 2026

      योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

      November 20, 2026

      झारखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष भीम कुमार बने AICC सचिव, उत्तराखंड के सह-प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी

      November 20, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारुति के मालिकाना हक और 1970 के समझौते को लेकर निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना
      • प्रिंस खान के गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय घेराबंदी तेज, दुबई में छिपे भाई और साले के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी
      • चक्रवाती तूफान अकवान का असर: रांची एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट रद्द, 10 शहरों के यात्री परेशान
      • 18 लाख रुपये की उधारी बनी मिथिलेश की हत्या की वजह, रांची पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
      • झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, 6 महीने तक ESMA लगाने की तैयारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version