Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राष्ट्रपति ने ‘माउंट कंचनजंगा अभियान- 2023’ का किया शुभारंभ
    Breaking News

    राष्ट्रपति ने ‘माउंट कंचनजंगा अभियान- 2023’ का किया शुभारंभ

    azad sipahiBy azad sipahiApril 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – कंचनजंगा प्रकृति की सुंदर रचना रही हैः द्रौपदी मुर्मू

    गुवाहाटी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज (शुक्रवार) असम पर्वतारोहण संघ द्वारा कंचनजंगा में आयोजित ‘माउंट कंचनजंगा अभियान-2023’ का उद्घाटन किया। तीन दिवसीय असम के दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति ने आज काजीरंगा में गज उत्सव-2023 में हिस्सा लेने के बाद गुवाहाटी के कोइनाधारा स्थित राजकीय अतिथि गृह में आयोजित एक समारोह में इस अभियान की शुरुआत की और अभियान के नेता मानस बरुवा को राष्ट्रीय ध्वज, आईएसएक्स बैटन और अभियान का ध्वज सौंपा।

    अभियान का उद्घाटन करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि कंचनजंगा प्रकृति की सुंदर रचना रही है। इस कंचनजंगा पर्वतारोहण अभियान की पूर्व संध्या पर उन्होंने खुद को भाग्यशाली बताया और अभियान की सफलता की कामना की। उन्होंने इस अभियान के सफल होने की बात कहते हुए आशा व्यक्त की कि यह सफलता भविष्य में अन्य पर्वतारोहियों को भी प्रेरित करेगी।

    इस अवसर पर असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा के अलावा बड़ी संख्या में राज्य सरकार और राष्ट्रपति सचिवालय के अधिकारी और असम पर्वतारोहण संघ 2023 के माउंट कंचनजंगा अभियान से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा, जो अभियान के ‘चीफ ऑफ मिशन’ के प्रभारी भी हैं, ने राष्ट्रपति का फूलाम गमोछा देकर स्वागत किया। बाद में पर्वतारोहण मिशन के मुख्य संयोजक सत्येन शर्मा ने राष्ट्रपति को मिशन ज्ञापन सौंपा। असम पर्वतारोहण संघ के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र नाथ महंत ने अभियान के अवसर पर राष्ट्रपति को स्मारिका सौंपी। उल्लेखनीय है कि इस अभियान का पूरा खर्च असम सरकार के खेल एवं युवा कल्याण निदेशालय ने वहन किया है।

    कंचनजंगा अभियान पर जाने वाली सात सदस्यीय टीम का नेतृत्व राज्य के सबसे अनुभवी पर्वतारोहियों में से एक मानस बरुवा करेंगे। डिप्टी टीम लीडर के साथ, राज्य के सबसे अनुभवी पर्वतारोहियों में से एक और चिकित्सा अधिकारी, तेजपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ जगदीश बासुमतारी हैं। टीम के अन्य सदस्य उपेन चक्रवर्ती (संयुक्त उप टीम लीडर), कौशिक दास, भास्कर दास बरुवा, जयंत नाथ और शेखर बरदलोई हैं। दल यहां से आगामी 11 अप्रैल को गुवाहाटी से ट्रेन के जरिए अपनी यात्रा आरंभ करेगा। इसके बाद सिलिगुड़ी से काकभिटा तक वाहन से नेपाल के ताप्लेजूंग पहुंचेंगे। वहां से वे हिमालय में 5200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित आधार शिविर तक जाएंगे। टीम 20 अप्रैल को आधार शिविर पहुंचेगी। आधार शिविर से शिखर शिविर तक चार शिविरों को पार करने के बाद टीम 13-18 मई तक शिखर पर चढ़ने का अंतिम प्रयास करेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article2 दिन में मंत्रियों ने ऐसा क्या कर दिया कि अविनाश पांडेय अपने बयान से पलट गये : दीपक प्रकाश
    Next Article मुज़फ़्फ़रपुर में अगलगी से करीब 50 घर तबाह,एक बच्ची की मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’

      June 21, 2025

      सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें

      June 20, 2025

      ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’
      • ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम
      • शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अबतक 1.39 फीसदी घटकर 4.59 लाख करोड़ रुपये
      • योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री
      • सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version