Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»शिमला में पर्यटकों का सैलाब, दो दिन में पहुंची 23 हजार गाड़ियां
    Breaking News

    शिमला में पर्यटकों का सैलाब, दो दिन में पहुंची 23 हजार गाड़ियां

    azad sipahiBy azad sipahiApril 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सैलानियों से गुलजार हो गई है। इस वीकएंड पर एक साथ तीन छुट्टियों की वजह से यहां दूसरे राज्य के लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा है। राजधानी के लगभग सभी होटल और पार्किंग भर गए हैं। ऐतिहासिक मॉल रोड, रिज मैदान और बाजारों में पर्यटकों की काफी चहलपहल है। होटलों में ऑक्यूपेंसी पहले के मुकाबले बढ़ने से होटल कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। दो दिन 23 हजार से अधिक गाड़ियों ने शिमला में प्रवेश किया है।

    शिमला पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह 7 बजे से शनिवार रात 10 बजे तक 23 हजार से अधिक वाहन शोघी बैरियर से शिमला में दाखिल हुई हैं। इनमें बाहरी राज्यों के 11 हजार वाहन शामिल हैं। बड़ी संख्या में सैलानियों के वाहनों के पहुंचने से सर्कुलर रोड पर स्थित ज्यादातर छोटी व बड़ी पार्किंग फुल हो गई। जाम लगा शुरू हो गया है। काफी दिनों बाद शिमला की वादियां सैलानियों से खचाखच भरी नजर आईं।

    शिमला में समर पर्यटन सीजन के शुरू होने से पहले पर्यटकों के सैलाब से पर्यटन कारोबारी खुश हैं। शिमला में आधिकारिक तौर पर समर पर्यटन सीजन 15 अप्रैल से शुरू होता है, जो 15 जुलाई तक चलता है। इस बार बर्फबारी न होने से विंटर सीजन शिमला के पर्यटन के लिहाज से बेहतरीन नहीं रहा।

    दरअसल विंटर सीजन में बर्फ नहीं गिरने से कम सैलानी हिल्स क्वीन शिमला की ओर रुख कर रहे थे। इस पूरे विंटर सीजन में शहर में एक बार भी बर्फ नहीं गिरी। मार्च में भी यहां सैलानियों को बर्फ का दीदार नहीं हुआ। बर्फबारी नहीं होने से सैलानियों की आमद में गिरावट आ रही थी। परंतु इस वीकएंड से राजधानी में सैलानियों की आवाजाही पहले की अपेक्षा अधिक देखने को मिल रही है। रिज मैदान, माल रोड, जाखू, नालदेहरा, कुफरी, नारकंडा सहित अन्य पर्यटन स्थलों में भी सैलानी उमड़े हैं। इसके चलते होटलों में ऑक्यूपेंसी 80 से 90 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जबकि पहले यह 30 से 40 प्रतिशत थी।

    होटल कारोबारियों ने बताया कि इस वीकेएंड में अवकाश के कारण बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं और रविवार को भी यहां काफी भीड़ रहने की उम्मीद है। सैलानियों की आमद बढ़ने से पर्यटन कारोबार को पहले की अपेक्षा रफ्तार मिली है।

    शिमला होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा का कहना है कि समर सीजन से पहले पर्यटकों का शिमला आना शुरू हो गया है। ये अच्छी बात है। शहर के छोटे-बड़े होटलों के औसतन 90 फीसदी कमरे बुक हैं। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों के दौरान पर्यटन कारोबार के और अधिक रफ्तार पकड़ने के आसार हैं।

    इस बीच शिमला में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान मौसम के करवट लेने के आसार हैं। 10 से 12 अप्रैल तक शिमला सहित प्रदेश के मध्यवर्ती इलाकों में बारिश और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अनुमान है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री बांदीपुर टाइगर रिजर्व पहुंचे, कुछ देरबाद जारी करेंगे बाघ गणना के आंकड़े
    Next Article उत्तरी बुर्किना फासो में दो आतंकी हमलों में 44 ग्रामीणों की मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

      June 18, 2025

      हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार

      June 18, 2025

      केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, दो पालकी मजदूरों की मौत, तीन घायल

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version