Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»UTTRAKHAND : ब्रिटिश पार्लियामेंट में भारत विश्वगुरु कैसे बने, इस पर 15 मई को होगी परिचर्चा
    देश

    UTTRAKHAND : ब्रिटिश पार्लियामेंट में भारत विश्वगुरु कैसे बने, इस पर 15 मई को होगी परिचर्चा

    adminBy adminApril 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हरिद्वार। सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने कहा कि भारत विश्व गुरु कैसे बने, इसके लिए 15 मई को ब्रिटिश पार्लियामेंट में एक परिचर्चा होने जा रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले इस परिचर्चा में विश्व के 40 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

    पंडित मिश्रा ने सोमवार को हरिद्वार में पत्रकारों से वार्ता के दौरान यह बातें कहीं। परिचर्चा में ‘सर्वे भवंतु सुखिनः’ की मूल अवधारणा के साथ पूरी मानव सभ्यता को कैसे कल्याण के रास्ते पर ले जाया जाए, इसका रास्ता निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण महासभा हमेशा से समाज के उत्थान के लिए कार्य करता रहा है। ब्राह्मण स्वयं के लिए नहीं, राष्ट्रीय संस्कृति और मानवता के लिए जीता आया है। समाज और राष्ट्र जब भी दिग्भ्रमित हुआ है। ब्राह्मण समाज ने आगे आकर उसे रास्ता दिखाया है।

    संगोष्ठी की अध्यक्षता यूनाइटेड ब्राह्मण यूके के अध्यक्ष एवं फाउंडर दिवाकर शुक्ला करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि लंदन से पांच बार के सांसद पंडित वीरेंद्र शर्मा होंगे। उन्होंने दावा किया कि यह ब्राह्मण समाज के लिए गौरवशाली दिन होगा कि लंदन की ब्रिटिश पार्लियामेंट में ब्राह्मण समाज का झंडा बुलंद होगा।

    महासभा के महिला प्रकोष्ठ की उत्तराखंड अध्यक्षा डॉ. संध्या शर्मा ने कहा कि महासभा निरन्तर समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा सभी के कल्याण की बात की है। महासभा लगातार समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का भी कार्य कर रही है।

    महासभा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पाराशर ने बताया कि महासभा द्वारा सात हजार से अधिक जोड़ों का विवाह करवाया तथा तीन हजार से अधिक मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप देने का कार्य किया है।

    उन्होंने बताया कि आगामी 1 वर्ष में भगवान परशुराम जयंती के पूर्व 14 देशों में भगवान परशुराम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर पूजा अर्चना प्रारंभ करवायी जायेगी। इस कार्य के लिए लंदन, अमेरिका, न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया के मंदिर चिन्हित कर लिए गए हैं। इस दौरान पंडित नरेश शर्मा भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोना से निपटने के लिए राज्य के सभी अस्पतालों में किया गया मॉक ड्रिल
    Next Article हेमंत सरकार के ख़िलाफ़ घेराव होगा ऐतिहासिक: दीपक प्रकाश
    admin

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version