Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राष्ट्रपति द्रौपदी आज दोपहर पहुंचेंगी शिमला, चार दिन रुकेंगी
    देश

    राष्ट्रपति द्रौपदी आज दोपहर पहुंचेंगी शिमला, चार दिन रुकेंगी

    adminBy adminApril 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शिमला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (मंगलवार) दोपहर राजधानी शिमला के चार दिवसीय दौरे पर पहुंच रही हैं। शिमला प्रवास के दौरान राष्ट्रपति विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद वो पहली बार शिमला आ रही हैं। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

    राष्ट्रपति दोपहर को कल्याणी हेलीपैड पर हेलीकाप्टर से उतरेंगी। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू उनकी अगवानी करेंगे। यहां से उनका काफिला सीधे राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास रिट्रीट मशोबरा जाएगा। शाम 6:00 बजे राजभवन शिमला में राष्ट्रपति का समारोहपूर्वक अभिनंदन होगा।

    शिमला प्रवास के दूसरे दिन 19 अप्रैल को मुर्मू हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और लेखा परीक्षक के प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगी। 20 अप्रैल को राष्ट्रपति इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी का भी दौरा करेंगी। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी की भव्य बिल्डिंग पहले राष्ट्रपति निवास हुआ करती थी।

    देश के दूसरे राष्ट्रपति प्रो. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने इस भवन के बेहतर इस्तेमाल के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज को दे दिया था। इसी दिन शाम को रिट्रीट में ऐट होम का आयोजन किया जाएगा। इसमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत कई गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। 21 अप्रैल को दोपहर बाद राष्ट्रपति शिमला से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगी।

    राष्ट्रपति के दौरे के चलते कैनेडी चौक से बालूगंज तक सड़क यातायात 19 अप्रैल को प्रतिबंधित रहेगा। जिला दंडाधिकारी आदित्य नेगी ने इस आशय का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार सुबह 10 से लेकर सायं 5 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए यातायात बंद रहेगा। आपातकाल वाहनों पर यह नियम लागू नहीं होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleघर से अचानक लापता हो गए हैं मुकुल रॉय, रहस्य गहराया
    Next Article बिहार के पूर्वी चंपारण में नहीं रुक रहा है जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा मृतकों की संख्या पहुंची 41
    admin

      Related Posts

      कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए गढ़ी भगवा आतंकवाद की झूठी अवधारणा : अनुराग सिंह ठाकुर

      July 31, 2025

      अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा

      July 31, 2025

      ‘भगवा आतंकवाद’ जैसा मिथ्या शब्द गढ़ने वाली कांग्रेस देश से मांगे माफी: योगी आदित्यनाथ

      July 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए गढ़ी भगवा आतंकवाद की झूठी अवधारणा : अनुराग सिंह ठाकुर
      • ओरमांझी चौक पर अब फ्लाइओवर के संशोधित डिजाइन पर जल्दी ही शुरू होगा कार्य
      • बाबूलाल मरांडी ने भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर उठाये सवाल, कहा- सरकार विरोधियों को फर्जी मुकदमे में फंसा रही
      • जल स्रोतों के कैचमेंट एरिया को नो एंट्री जोन बनायें : हाइकोर्ट
      • अच्छा डॉक्टर के साथ एक अच्छा इंसान भी होना जरूरी: राष्ट्रपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version