Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»इडी ने आइएएस छवि रंजन से मांगा संपत्ति का ब्योरा
    Jharkhand Top News

    इडी ने आइएएस छवि रंजन से मांगा संपत्ति का ब्योरा

    adminBy adminApril 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -1 मई को अपने और परिवार के हर सदस्य के संपत्ति का ब्योरा लेकर बुलाया
    -आम लोग जमीन फर्जीवाड़ा की शिकायत लेकर पहुंच रहे इडी के पास
    अजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। रांची के पूर्व उपायुक्त और वर्तमान में कल्याण विभाग में निदेशक छवि रंजन से प्रवर्तन निदेशालय (इडी) एक बार फिर पूछताछ करेगी। इडी ने छवि रंजन को अपना और अपने परिवार के सबी लोगों का संपत्ति का ब्योरा लेकर 1 मई को इडी कार्यालय बुलाया गया है। उधर, जमीन फर्जीवाड़ा मामले की जांच से इडी पर आमलोगों का भरोसा बढ़ा है। लोग अन्य भू-खंडों के घोटाले की शिकायत को लेकर इडी के पास पहुंच रहे हैं।
    गौरतलब है कि इडी ने सेना की जमीन घोटाले मामले में 13 अप्रैल झारखंड, बिहार और बंगाल में 22 जगहों पर छापेमारी की थी। इस मामले में अब तक सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ चल रही है। आइएएस छवि रंजन से 24 अप्रैल को 10 घंटे पूछताछ हुई। सूत्रों के मुताबिक इडी के अधिकारी छवि रंजन के कई जवाबों से संतुष्ट नहीं हुए। अब इडी के अधिकारी एक बार फिर 1 मई को छवि रंजन को सवालों पर जवाब लेंगे।
    इडी की इस कार्रवाई से लोगों का भरोसा बढ़ा है। पिछले कुछ दिनों से इडी कार्यालय में आम लोग पहुंच कर रांची के अन्य भूखंड के घपले की शिकायत कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इडी इन शिकायतों को गंभीरता से ले रही है। इसकी पुष्टि की जा रही है। इडी एक-एक कड़ी जोड़ने का प्रयास कर रही है। इसके बाद आगे कार्रवाई की उम्मीद है।

    ग्रामीण एसपी और भू माफिया के खिलाफ शिकायत
    जमीन घोटाले मामले में आम लोग इडी कार्यालय पहुंच कर शिकायत दर्ज करा रहे हैं। सोमवार को कांके निवासी रविंद्र राय ने ग्रामीण एसपी नौशाद आलम, जमीन माफिया पंकज सिंह, तत्कालीन डीसी, डीसीएलआर समेत कई लोगों पर संगीन आरोप लगाते हुए इडी शिकायत दर्ज करायी है। रविंद्र राय ने लिखित शिकायत में कहा है कि हमारे जमीन पर पुलिस अधिकारियों के सहयोग से कब्जा कराया गया। इस कब्जे में ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने जमीन माफिया को सहयोग किया। हमें कहा गया कि यदि जिंदा रहना चाहते हो तो इस जमीन को छोड़कर चले जाओ। इसके अलावे ग्रामीण एसपी पर यह भी आरोप लगाया है कि खुद थाने में बैठकर मेरे ऊपर एससी-एसटी केस दर्ज करने का आदेश दिया गया। जमीन पर आने से रोका गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि जमीन माफिया खुद को मुख्यमंत्री का करीबी बताता था। दस से बीस लोगों की संख्या में जमीन पर आकर धमकी देता था। कुछ लोग जबरदस्ती घुस कर मारपीट किये और पैसे भी छीन लिये थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्य में हनी ट्रैप गिरोह सक्रिय, पुलिस की जांच है बांकी, भाजपा विधायक सीपी सिंह को आया ‘डर्टी वीडियो कॉल’
    Next Article देश को पहली वाटर मेट्रो मिली, प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन
    admin

      Related Posts

      JSCA चुनावः सभी सीटों पर अजय नाथ शाहदेव ग्रुप के सभी प्रत्याशी की जीत

      May 18, 2025

      बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी

      May 18, 2025

      कंगाल पाकिस्तान को कर्ज देकर टेंशन में आया IMF, लगाई 11 शर्तें

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • JSCA चुनावः सभी सीटों पर अजय नाथ शाहदेव ग्रुप के सभी प्रत्याशी की जीत
      • बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी
      • भारत ने मात्र डिफेंसिव मोड में ही चीनी हथियारों की पोल खोल दी, फुस्स हुए सारे हथियार
      • विराट कोहली को सम्मान देने पहुंचे फैंस, आसमान में भी दिखा अद्भुत नजारा
      • रूस ने यूक्रेन पर दागे 273 ड्रोन, अबतक का सबसे बड़ा हमला
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version