Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»संघर्ष-2 के ट्रेलर को मिले 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज
    मनोरंजन

    संघर्ष-2 के ट्रेलर को मिले 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiApril 26, 2023Updated:April 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, मेघाश्री और माही श्रीवास्तव के अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म संघर्ष-2 के ट्रेलर को दर्शकों ने 12 घंटे में 3 मिलियन से ज्यादा बार देखा है। यानि ट्रेलर को 30 लाख से ज्यादा व्यूज और 1.3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

    इस ट्रेलर में खेसारी का एक्शन और एक-एक डायलॉग दर्शकों को दीवाना बनाने के लिए काफी है। मेघाश्री का गृहिणी वाला लुक और माही श्रीवास्तव का पुलिस ऑफिसर वाला रोल कमाल के हैं। देशभक्ति से परिपूर्ण वर्ल्डवाइड चैनल एंड जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत भोजपुरी संघर्ष-2 खेसारी लाल यादव की अब तक की सबसे जबरदस्त फिल्म होने वाली है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी चैनल के कॉमेंट बॉक्स में 21 हजार से ज्यादा प्रतिक्रिया आ चुकी हैं।

    फिल्म के ट्रेलर को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि हम ट्रेलर से ऐसी ही उम्मीद कर रहे थे कि आते ही ये धमाल मचा देगा। जब हमने ट्रेलर देखा, तो हमारे भी रोंगटे खड़े हो गए, क्योंकि इसमें एक-एक डायलॉग को बड़े ही फीलिंग के साथ बोला गया है, जिसका परिणाम आपके और हमारे सामने है। संघर्ष-2 के ट्रेलर को देखकर दर्शक एक बार फिर से भोजपुरी सिनेमा के लिए थियेटरों का रुख करेंगे।

    इस फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत ही एकदम जबर्दस्त है, जिसमें बैकग्राउंड में सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा देशभक्ति गाना बज रहा है। इसी गाने के बीच खेसारी मशीन गन लिए हुए देश के दुश्मनों पर गोलियां बरसते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद माही रिस्की है… गाना गाते हुए नजर आती हैं, तो खलनायक संजय पांडे और सुशील सिंह अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में खेसारी की पत्नी मेघाश्री की एंट्री अपने एक्सप्रेसशन और इमोशन से सभी को हैरान कर दे रही है।

    वर्ल्डवाइड चैनल एंड जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत संघर्ष-2 की सह निर्माता निवेदिता कुमार व कुलदीप श्रीवास्तव हैं। फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है। फिल्म में खेसारी लाल यादव, मेघाश्री, माही श्रीवास्तव, कृति यादव, सबा खान अहम रोल में हैं। सुशील सिंह, संजय पांडे, विनीत विशाल जैसे विलेनों से दो-दो हाथ करते नजर आएंगे। फिल्म में अनूप अरोरा, विनोद मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, वर्णय मल्होत्रा, जे नीलम, रोहित सिंह (मटरू), पप्पू यादव, सुबोध सेठ, मनीष चतुर्वेदी, वैभव राय, अक्की, संजीव मिश्रा, यादवेंद्र यादव, ओपी कश्यप सहित कई कलाकार है।

    खेसारी लाल संघर्ष-2
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजमीन से जुड़े मामले को लेकर ईडी की रांची और जमशेदपुर में छापेमारी जारी
    Next Article रामगढ़ के तीन इंस्पेक्टर का जिले से बाहर ट्रांसफर
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      फिल्म ‘मालिक’ से राजकुमार राव का पहला पोस्टर आया सामने

      June 3, 2025

      हाउसफुल-5 के इवेंट में उमड़ी भीड़ से अक्षय कुमार का गुस्सा हुआ बेकाबू

      June 2, 2025

      वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन का ऐलान

      May 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      • ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version