Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»धनबाद»झरिया में फिर भू-धंसान
    धनबाद

    झरिया में फिर भू-धंसान

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 25, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद/भगतडीह: जमीन के अंदर करीब सौ साल से सुलग रहे कोयले के कारण झरिया में खोखली हो रही जमीन लगातार धंस रही है। बुधवार की सुबह एक गैराज में जमीन धंस गयी, जिसमें बाप-बेटा जिंदा दफन हो गये। 85 डिग्री सेल्सियस तापमान होने के कारण जब रेस्क्यू टीम पीछे हट गयी, तो भीड़ ने पथराव कर दिया। बाद में वहां पुलिस और प्रशासनिक अधिकार मौके पर पहुंचे। नगर निगम से दो जेसीबी मंगा कर 10.30 बजे रेस्क्यू शुरू किया गया।
    घटना झरिया शहर के इंदिरा चौक के नजदीक फुलारीबाग में बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे की है। अचानक गोफ बन गया। गड्ढे का व्यास लगभग छह फीट एवं गहराई 35-40 फीट है। इस गोफ में गैराज मिस्त्री बबलू गद्दी (40 साल) और उनका बेटा रहीम (12 साल) समा गये।
    सूचना पर पुलिस और प्रशासिनक अधिकारी पहुंचे। गोफ वाले स्थल पर 85 डिग्री सेल्सियस तापमान होने के कारण रेस्क्यू टीम को परेशानी हुई। सुबह 9.30 बजे टीम के पीछे हटने पर लोग भड़क गये और पथराव कर दिया। झरिया सीओ, डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह मौके पर पहुंचे। गुस्सायी महिलाओं ने कैमरा और मोबाइल से वीडियो और फोटो लेने वालों को खदेड़ दिया। इसके बाद आवागमन ठप कर दिया गया। सुबह 10.30 बजे सिटी एसपी अंशुमन कुमार और एसडीओ राकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद जेसीबी से रेस्क्यू शुरू कराया। खबर लिखे जाने तक बाप-बेटे का पता नहीं चला है।

    जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन
    प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि रहीम गैराज खोल कर झाड़ू लगा रहा था और बबलू टेंपो की मरम्मत कर रहा था, तभी यह घटना हुई है। अचानक जमीन जोरदार आवाज के साथ धंसी। गोफ बनते ही रहीम जमीन के अंदर चला गया। पिता बबलू ने उसे हाथ पकड़ कर बचाने का प्रयास किया, तो वह भी गोफ में समा गया। घटना बुधवार को सुबह साढेÞ सात बजे की है। नगर निगम से दो जेसीबी मंगा कर 10.30 बजे रेस्क्यू शुरू किया गया, एक बजे दोपहर तक काफी मिट्टी हटाने के बाद भी बाप बेटे का पता नहीं चल पाया। सुशील आउटसोर्सिंग से बड़ी जेसीबी मंगा कर खुदाई की जा रही है। एसडीओ राकेश कुमार एवं सिटी एसपी अंशुमन भी मौके पर पहुंचे। पिता-पुत्र को निकालने की कोशिशें हो रही हैं।

    बबलू को जरेडा के तहत आवंटित है आवास
    गैराज मिस्त्री बबलू जरेडा के तहत झरिया से विस्थापित है। उसके पास जरेडा कार्ड भी है। उसको बेलगढ़िया में आवास भी आवंटित है, लेकिन आवास को भाड़ा पर लगा कर बबलू फुलारीबाग में गैराज मिस्त्री का काम करता था और गैराज के पीछे घर बना कर रह रहा था।

    मुख्यमंत्री ने दो-दो लाख देने की घोषणा की
    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झरिया दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति की कामना की। शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना जतायी। उन्होंने आर्थिक सहायता के रूप में दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफॉक्सवेगन टिग्वॉन भारत में हुई लॉन्च, कीमत 27.98 लाख रूपए
    Next Article कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में बढ़ायी जायेंगी 25 सीटें : जैलेंद्र कुमार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    ईसीएल का पीएफ क्लर्क घूस लेते गिरफ्तार

    March 31, 2025

    गोमो रेलवे यार्ड में खड़ी ट्रेन में लगी आग, कोच पूरी तरह जलकर खाक

    March 30, 2025

    सीता सोरेन पर जानलेवा हमले की कोशिश, पूर्व पीए करने वाला था फायरिंग, गिरफ्तार

    March 7, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
    • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
    • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
    • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
    • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version