Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»बहराइच में बेटी का तिलक चढ़ाकर लौट रहे लोग सड़क हादसे का शिकार, पांच की मौत, 13 घायल
    ताजा खबरें

    बहराइच में बेटी का तिलक चढ़ाकर लौट रहे लोग सड़क हादसे का शिकार, पांच की मौत, 13 घायल

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMay 5, 2023No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बेटी का तिलक चढ़ाकर लौट रहे टैंपो सवार लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। कैसरगंज थाना क्षेत्र में हुजूरपुर रोड पर मदनी हॉस्पिटल के पास एक डंफर की टक्कर से टैंपो के परखच्चे उड़ गए। टैंपो सवार पांच लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। 13 से अधिक लोग घायल हो गए। 10 लोगों को गंभीर हालत में सीएचसी कैसरगंज पहुंचाया गया। कैसरगंज से सभी को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

    पुलिस के मुताबिक हादसे में भगवान प्रसाद (48) निवासी लाला पुरवा, अनिल (15) निवासी अहिरन पुरवा, खुशबू (35)निवासी अहिरन पुरवा, जयकरन (40) निवासी लाला पुरवा और हरिश्चंद्र (45) निवासी लाला पुरवा की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायलों में नन्हे (25), सुनीता (50),चंदन (10), सत्यम (7), राजित राम (12), मंगल (70), कैलाश ( 50), रामदीन (70) , नंदलाल (45), प्रदीप (10) शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि आरोपित ड्राइवर डंफर के साथ भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। उधर, घायल राजितराम ने बताया कि वह अपने दीदी का तिलक लेकर लोगों के साथ रुकनपुर गया हुआ था। वापसी में यह हादसा हुआ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोलकाता ने हैदराबाद को पांच रन से हराया, वरुण चक्रवर्ती ने आखिरी ओवर में बचाए नौ रन
    Next Article रांची नगर निगम 150 लोगों पर करेगा सर्टिफिकेट केस
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      सेना ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए भद्रवाह के घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में गश्त तेज की

      June 19, 2025

      प्रशासनिक लापरवाही के कारण हुआ बेंगलुरु हादसा

      June 6, 2025

      हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • स्टॉक मार्केट में मोनिका एल्कोबेव की सपाट एंट्री, मामूली फायदे में आईपीओ निवेशक
      • उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी का रुख, शुरुआती दबाव के बाद सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      • सीएम योगी ने रुद्राभिषेक कर की लोक मंगल की कामना
      • सावन की शिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, बम-बम भोले का हाेता रहा उद्घोष
      • सिलीगुड़ी में फिर एटीएम लूट, बदमाशों ने लूटे 14 लाख
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version