Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»झारखंड में उद्योग के विस्तार की सभी क्षमताएं विद्यमान : हेमंत सोरेन
    रांची

    झारखंड में उद्योग के विस्तार की सभी क्षमताएं विद्यमान : हेमंत सोरेन

    adminBy adminMay 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -14वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का समापन

    रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि इस बार इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में देश के उद्यमियों के साथ-साथ विदेशों के उद्यमियों को भी भागीदारी निभाने का मौका मिला है। इस तरह के आयोजन राज्य में उद्योग को बढ़ाने का बेहतर प्रयास है। हमारी सरकार चाहती है कि इस तरह के प्रयास निरंतर मजबूती के साथ होती रहे।

    मुख्यमंत्री सोमवार को मोरहाबादी मैदान में झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं जीएस मार्केटिंग के तत्वावधान में आयोजित “14वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर” के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य में औद्योगिक निवेश को लेकर झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ हरसंभव खड़ी रहेगी। सैकड़ों वर्षों के सफर में झारखंड को औद्योगिकीकरण के क्षेत्र में जहां खड़ा होना चाहिए था उसके अनुरूप आज नहीं दिख रहा है लेकिन हमारी सरकार राज्य में औद्योगिक निवेश के लिए लगातार कदम उठा रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य में उद्योग को बढ़ावा देने की सभी क्षमतायें विद्यमान हैं, फिर भी देश में झारखंड पिछड़े राज्यों की श्रेणी में शामिल है जबकि देश में कई ऐसे राज्य हैं, जिनके पास उतने संसाधन नहीं हैं लेकिन आज वे अग्रणी राज्यों में शामिल हैं। यह चिंतनीय विषय है। सोरेन ने कहा कि किस प्रकार इस राज्य को आने वाले समय में एक बेहतर दिशा देकर देश के अग्रणी राज्यों में शामिल कर सकें, इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। साथ ही कहा कि झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एग्रीकल्चर के क्षेत्र में भी सकारात्मक कार्य करे।

    बेहतरीन उद्योग नीति बनाई
    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने एक बेहतरीन उद्योग नीति बनाने का कार्य किया है। आज कई छोटे-बड़े कॉरपोरेट घरानों ने यहां निवेश की इच्छा जताई है। पिछले दिनों जमशेदपुर में एक बड़े कॉरपोरेट सेक्टर ने औद्योगिक इकाई स्थापित करने निमित्त शिलान्यास किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार चाहती है कि एमएसएमई उद्योग को राज्य में बढ़ावा मिले। हमारी सरकार औद्योगिक इकाइयों को बढ़ावा देने के लिए 25 प्रतिशत सब्सिडी देने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग की बेहतरी के लिए झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स कि कोई अच्छी योजना हो तो हमारी सरकार सब्सिडी बढ़ाकर 35 से 40 प्रतिशत भी करने पर विचार करेगी।

    राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में औद्योगीकरण को बढ़ावा देने को लेकर कई महत्वाकांक्षी योजनाएं लाई गई हैं। राज्य सरकार की सोच है कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग और समुदाय को मिले। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में राज्य सरकार एवं झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स बेहतरीन समन्वय बनाकर राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

    इस दौरान मुख्यमंत्री को उनकी एक लाइव पोट्रेट तस्वीर सप्रेम भेंट की गई। मुख्यमंत्री ने ट्रेड फेयर में लगे स्टॉल्स को भी देखा।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री सहित सभी सदस्य और बड़ी संख्या में उद्यमी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड जदयू प्रभारी से मिले राजद के नेता
    Next Article प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा के दो विधायकों के खिलाफ थाने में की शिकायत
    admin

      Related Posts

      लोहरदगा मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

      May 16, 2025

      आकाशीय बिजली की चपेट में आया जवान, अस्पताल में तोड़ा दम

      May 16, 2025

      झारखंड में तापमान हुआ 43 डिग्री के पार, 17 से राहत की उम्मीद

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद
      • अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव
      • मध्य पूर्व यात्रा ने ट्रंप को ‘बदलने’ पर मजबूर किया
      • काठमांडू में आज होगा तीन दिवसीय ‘सागरमाथा संवाद’ का आगाज
      • अमेरिकी प्रशासन को ट्रंप-पुतिन मुलाकात जल्द होने की उम्मीद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version