Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल को ईडी का नोटिस, सोमवार को पूछताछ के लिए तलब
    देश

    राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल को ईडी का नोटिस, सोमवार को पूछताछ के लिए तलब

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMay 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई  । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईएल एंड एफएस वित्तीय अनियमितता मामले में नोटिस जारी कर सोमवार को पूछताछ के लिए तलब किया है।

    प्रवर्तन निदेशालय की ओर से आज सुबह जयंत पाटिल को आईएल एंड एफएस के मामले में नोटिस जारी किया गया है। यह कंपनी दिवालिया घोषित की जा चुकी है, लेकिन इस कंपनी के जरिए भारी वित्तीय गबन किया गया है। इससे पहले भी इस कंपनी के मामले में राज ठाकरे को नोटिस भेजा गया था। इस मामले में अरुण कुमार साहा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। इसमें कई नाम सामने आए, जिसमें जयंत पाटिल का नाम भी शामिल है।

    शिवसेना नेता और मंत्री उदय सामंत ने कहा है कि जयंत पाटिल को ईडी का नोटिस इत्तेफाक है, जबकि राकांपा नेता विद्या चव्हाण ने आरोप लगाया कि भाजपा ने जयंत पाटिल को परेशान करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में ईडी ने जयंत पाटिल को नोटिस भेजा है। इस पूछताछ से कुछ नहीं निकलेगा। जयंत पाटिल ने गुरुवार को कहा कि ईडी ने नोटिस उनके घर पर भेजा है। उन्होंने कंपनी से कोई कर्ज नहीं लिया है और न ही किसी लेन-देन में शामिल हैं। इसके बावजूद वे ईडी कार्यालय जाकर पूछताछ में सहयोग देंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली कैपिटल्स को मिली सातवीं हार 
    Next Article बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 से कटा करण जौहर का पत्ता
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज

      May 11, 2025

      कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत

      May 11, 2025

      वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग

      May 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय जगत में अपना परचम लहराया : लाजवंती झा
      • दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज
      • कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत
      • भारत के सुदर्शन चक्र ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को तबाह कर दिया
      • वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version