Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सिमडेगा जिले में पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप की तूती बोलती थी
    Top Story

    सिमडेगा जिले में पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप की तूती बोलती थी

    adminBy adminMay 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सिमडेगा। झारखंड में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के सुप्रीमो दिनेश गोप को रविवार को हवाई जहाज से रांची लाया गया। दिनेश गोप पर सिमडेगा जिले के कई थाना इलाकों में तूती बोलती थी। विशेषकर जिले के कोलेबिरा, बानो व जलडेगा थाना इलाके में दिनेश गोप आतंक का प्रयाय था।

    जिले के विभिन्न थानों में दिनेश गोप के खिलाफ 24 आपराधिक मामले दर्ज हैं। लगभग 15 साल तक कोलेबिरा, बानो व जलडेगा थाना इलाके के लोग दिनेश गोप के खौफ के साये में रहे। दिनेश गोप के खौफ के कारण जलडेगा, कोलेबिरा व बानो थाना इलाके के ग्रामीण इलाके में लोग शाम होने से पहले अपने घरों में आ जाया करते थे। तीनों थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाको में रहने वाले व्यवसायी गांव छोड़कर शहरो में बसने को मजबूर हो गये थे। दिनेश गोप ने सबसे पहले अपने नाम से अपराधिक गिरोह बनाया। इसके बाद दिनेश गोप ने अपने संगठन का नामकरण किया तथा संगठन का नाम जेएलटी रखा। जेएलटी पर सरकार द्वररा प्रतिबंध लगा दिये जाने के बाद पुन: दिनोश गोप ने संगठन का नाम जेएलटी को बदल का पीपुल्स फ्रंट आ़फ इंडिया रख दिया। संगठन पर भी सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया।

    15 साल तक रहा दिनेश गोप का आतंक
    दिनेश गोप का आतंक 2003 से लेकर लगभग 2018 तक इलाके में रहा। दिनेश गोप का मुख्य काम लेवी वसूलना था। लेवी नहीं देने पर लोगों को मौत के घाट उतार देना आम बात थी। दिनेश गोप इलाके में दहशत फैलाने जघन्य तरीके से हत्याकांड को अंजाम दिया करता था। कई बार पुलिस से भी मुठभेड़ की घटना में भी दिनेश गोप शामिल था।

    हथियार की फैक्ट्री का करता था संचालन
    अवैध हथियार की फैक्ट्री भी संचालन दिनेश गोप करता था। महाबुआंग के घनघोर जंगलों के बीच में दिनेश गोप के आराम की सभी साधन मौजूद थी। जघनघोर जंगल के बीच हथियार बनाने की फैक्ट्री लगाया गया था। साउंलेस जेनरेटर भी लगा हुआ था। सीआरपीएफ व जिला पुलिस बल के संयुक्त कार्रवाई में फैक्ट्री को नष्ट कर दिया गया था। उसके बाद से दिनेश गोप अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल करना लेगा। अपने गुर्गो को भी एके47 से लैश कर रखा था।

    शाम के पहले ही गांव में सन्नाटा पसर जाता था
    दिनेश गोप का दहशत इतना था कि शाम के बाद ग्रामीण इलाकों में यहां तक कि बानो और जलडेगा प्रखंड मुख्यालय के आसपास में भी लोग शाम होने से पहले अपने घरों में आ जाया करते थे। दिनेश गोप और उसके गुर्गो के द्वारा लेवी नहीं देने पर अत्यंत ही क्रूर तरीके से हत्याकांड को अंजाम दिया जाता था, ताकि उसे क्षेत्र में दहशत फैल सके। दिनेश गोप के एक अह्वान पर सिमडेगा जिला पूरी तरह से बंद हो जाता था।

    थ्री लेयर की सूरक्षा में रहता था दिनेश गोप
    सिमडेगा पुलिस और सीआरपीएफ को कई अवसर दिनेश गोप को पकड़ने के लिये मिले थे। लेकिन किसी प्रकार दिनेश पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। बताया जाता है कि दिनेश गोप थ्री लेयर की सुरक्षा में रहता था। पुलिस से हर बार मुठभेड़ होने पर दिनेश गोप फारर हो गया।

    रघुवर सरकार के समय कमजोर हो गया दिनेश गोप
    रघुवर सरकार के कार्य कार्यकाल में जिला पुलिस और सीआरपीएफ के द्वारा लगातार अभियान चलाए जाने से दिनेश गोप का पूरा संगठन बिखर गया। दिनेश गोप के कई गुर्गे पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। उससे ज्यादा पीएलएफआई के सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार भी हुए। लगातार मुठभेड़ में मारे जाने और गिरफ्तार होने से पीएलएफआई संगठन पूरी तरह से कमजोर पड़ गया। इसके बाद दिनेश को अपनी पहचान छुपा कर इधर से उधर भागता रहा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीबीआई ने रंगदारी मामले में समीर वानखेड़े से पांच घंटे तक की पूछताछ
    Next Article कब्जे में पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप, लाया गया रांची, पुलिस अधिकारी कर रहे हैं पूछताछ
    admin

      Related Posts

      डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी

      May 9, 2025

      बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद

      May 9, 2025

      रांची एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बरती जा रही विशेष सतर्कता

      May 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
      • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
      • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
      • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
      • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version