Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»धनबाद»आंदोलन कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
    धनबाद

    आंदोलन कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 30, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद: पंचायत बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन कर रहे महिला, पुरुष व बच्चों पर धनबाद पुलिस ने खूब लाठियां भांजी। इस लाठीचार्ज में कई महिलाएं बुरी तरह घायल हो गयीं। पंचायत बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा रणधीर वर्मा चौक पर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। ये आंदोलनकारी ग्रामीण क्षेत्रों को निगम क्षेत्र में शामिल करने का विरोध कर रहे थे। जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो राजद नेता सह पूर्व झरिया विधायक आबो देवी, पूर्व सिंदरी विधायक सह मासस नेता आनंद महतो सरीखे नेताओ के नेतृत्व में आंदोलन चल रहा था। उनकी मांग है कि नगर से सटे ग्रामीण इलाकों को पंचायत क्षेत्र में ही रखा जाये। उसे शहरी क्षेत्र नहीं बनाया जाये। प्रदर्शनकारियों में झरिया, भूली, सिंदरी के ग्रामीण थे।
    इससे पूर्व सैकडों ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय को जाम कर दिया था। ग्रामीण क्षेत्रों को नगर निगम में शामिल करने के विरोध में लोग सड़क पर उतरे थे। निगम मुख्यालय से हल के साथ जुलूस निकाला गया। सड़क पर हल चलाकर विरोध जताया। 43 पंचायतों को निगम से हटाकर पंचायत में शामिल करने की मांग के नारे बुलंद कर रहे थे। वक्ताओं की दलील थी कि जिन 43 पंचायतों को निगम में शामिल किया गया है उन पंचायतों में ग्रामीणों की आजीविका खेती है।

    प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने डीसी मुख्यालय व सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया था। सड़क पर आवाजाही ठप थी। डीएसपी ट्रैफिक का वाहन भी प्रदर्शन कारियों ने रोक रखा था। डीसी कोर्ट जा रहे कैदी को भी रोका गया था। जिला पुलिस प्रशासन ने प्रर्दशनकारियों को पहले समझाने की कोशिश की। लेकिन प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण हटने को तैयार नहीं थे। मजबूरन पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ लाठी चार्ज किया गया। जिसमें आधा दर्जन महिलाएं घायल है। अफरा तफरी के माहौल में कई निर्दोश भी लाठी चार्ज के शिकार हुए।

    क्या साबित करना चाहती है पुलिस?
    ग्रामीणों प्रदर्शन कारियों के खिलाफ बर्बरता पूर्ण कार्रवाई की निंदा की जा रही है। सवाल उठ रहे हैं जब शांति से सड़क जाम हटाया जा सकता था, प्रदर्शन कारियों को शांत कराया जा सकता था, फिर लाठी भांजने की जरुरत धनबाद पुलिस को क्यों पड़ी? कहीं आमजन की आवाज को दबाने की कोशिश तो नहीं? सवाल यह भी उठ रहें हैं कि दौड़ा दौड़ा कर ग्रामीणों को पीटा गया जबकि वे लोग शांति से प्रदर्शन करते हुए अपनी मांग को सरकार तक पहुंचाना चाहते थे, कोई पत्थरबाजी या तोड़फोड़ नहीं कर रहे थे। फिर उनपर अत्याचार क्यों, क्यों उन्हें खदेड़ खदेड़ कर पीटा गया? धनबाद पुलिस इससे क्या साबित करना चाहती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदामोदर दर्शन कार्यक्रम के तहत खलारी पहुंचे सरयू राय
    Next Article देवघर के कृष्णा दसवीं, 12वीं में बोकारो के सुदीप स्टेट टॉपर
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    आउटसोर्सिंग कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट पर गोलीबारी

    September 27, 2025

    महिला डॉक्टर से दुर्व्यवहार के विरोध में एसएनएमएमसीएच में हड़ताल

    September 20, 2025

    धनबाद के वासेपुर में प्रज्ञा केंद्र संचालक के घर एनआईए का छापा

    September 16, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • हजारीबाग में कारोबारी विनय सिंह का शोरूम सील: एसीबी ने 8 घंटे की जांच के बाद की कार्रवाई, फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं विनय सिंह
    • नोएडा में सात किशोरियों लापता, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
    • शारदीय नवरात्र: सातवें दिन मां कालरात्रि के दरबार में श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी
    • सप्तमी की रात कोलकाता में उमड़ा जनसैलाब, पंडालों में घंटों लगी रहीं कतारें
    • पोठिया पुलिस ने 700 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version