Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, December 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कॉमनवेल्थ खेलों में घोटाले के चलते हमने गवां दिया दुनिया पर धाक जमाने का मौकाः प्रधानमंत्री
    देश

    कॉमनवेल्थ खेलों में घोटाले के चलते हमने गवां दिया दुनिया पर धाक जमाने का मौकाः प्रधानमंत्री

    adminBy adminMay 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    -वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के उद्घाटन की घोषणा

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल 2022 के उद्घाटन की घोषणा की। इस दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने पिछले नौ सालों में खेल क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत होने की बात कही। उन्होंने कहा कि खेल समाज को सशक्त करने का एक माध्यम है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस दौरान पिछली सरकारों की खेलों के प्रति उदासीनता का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसका सबसे बड़ा उदाहरण कॉमनवेल्थ खेलों में हुआ घोटाला है। उन्होंने कहा कि इसके चलते हमने दुनिया पर धाक जमाने का एक मौका खो दिया। उन्होंने कहा कि इसी उदासीनता के चलते युवा खेलों को कैरियर बनाने की नहीं सोचते थे। वहीं गांव और गरीबी से आने वाले युवा का आगे बढ़ना मुश्किल होता था। अभिभावक भी बच्चों को खेलों को कैरियर बनाने के प्रेरित नहीं करते थे। इसी के चलते देश ने कई प्रतिभाओं को खो दिया।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले नौ सालों में देश में खेल के क्षेत्र में किए गए प्रयासों के चलते लोगों का दृष्टिकोण बदला है। अब यह आकर्षक प्रोफेशन के तौर पर देखा जा रहा है। इसमें खेलो इंडिया अभियान ने बड़ी भूमिका निभाई है। अब खेल का बजट नौ साल पहले के मुकाबले तीन गुना हो गया है। अधिक से अधिक युवा खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी ने खेल के क्षेत्र में सरकार की ओर से चलाए जा रहे अभियान के परिणाम भी गिनाए। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में खेल प्रतियोगिताओं में भारत पदक हासिल कर रहा है। राज्यों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा मिल रहा है। लड़कियों की भी खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता बढ़ रही है।

    उल्लेखनीय है कि इस साल खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल का तीसरा आयोजन 25 मई से 3 जून तक उत्तर प्रदेश में किया जाएगा। ये प्रतियोगिताएं वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ और गौतम बुद्ध नगर में आयोजित की जाएंगी। खेलों में 200 से अधिक विश्वविद्यालयों के 4750 से अधिक एथलीट भाग लेंगे, जो 21 खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। खेलों का समापन समारोह 03 जून को वाराणसी में होगा। खेलों के शुभंकर का नाम जीतू है, जो उत्तर प्रदेश के राजकीय पशु बारासिंघा का प्रतिनिधित्व करता है।

    प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के सांसद होने के नाते सभी प्रतिभागियों का विशेष स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि एक विजेता तभी महान खिलाड़ी बनता है, जब वो हमेशा खेल भावना का, मर्यादा का पालन करता है। एक विजेता तभी महान खिलाड़ी बनता है, जब उसके हर आचरण से समाज प्रेरणा लेता है।

    उन्होंने कहा कि देश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में खेल को एक विषय के रूप में पढ़ाया जाना प्रस्तावित है। खेल अब पाठयक्रम का हिस्सा होने जा रहा है। देश की पहली ‘राष्ट्रीय खेल यूनिवर्सिटी’ के निर्माण से इसमें और मदद मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोदीजी आएं या अमित शाह कोई फर्क नहीं पड़ेगा, जनता मन बना चुकी : गहलोत
    Next Article कर्नाटक के पूर्व डीजीपी प्रवीण सूद ने संभाला सीबीआई के निदेशक का कार्यभार, अधिकारियों संग की बैठक
    admin

      Related Posts

      उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन

      December 22, 2025

      रेलवे किराए में बढ़ोतरी की कांग्रेस ने की निंदा

      December 21, 2025

      दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण 97 उड़ानें रद्द, 200 से अधिक सेवाओं में देरी

      December 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति के आगमन को लेकर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक
      • मतदाता सूची में गड़बड़ी, बीएलओ और सुपरवाइजर पर लगे आरोप
      • स्कूटी से दो किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार
      • टाटा स्टील में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, 674 लोग बने शिकार
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version