Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का गहलोत सरकार के रिपीट होने के दावे पर तंज, कहा सपने देखने का सबको अधिकार
    राज्य

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का गहलोत सरकार के रिपीट होने के दावे पर तंज, कहा सपने देखने का सबको अधिकार

    adminBy adminMay 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार का नाम लिए बिना सरकार रिपीट होने के दावों को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सपने देखने का सबको अधिकार है। 2018 के चुनावों में उन्होंने प्रदेश की जनता को सपने दिखाए, उन सपनों का क्या हुआ? प्रदेश की जनता जानना चाहती है। प्रदेशाध्यक्ष जोशी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 31 मई को अजमेर के कायड़ विश्रामस्थली पर आयोजित जनसभा के लिए किशनगढ़ की मार्बल एसोसिएशन सभागार में सोमवार को प्रबुद्धजन सम्मेलन में भाग लेने के लिए आए थे।

    इस दौरान उन्होंने हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में कहा कि गहलोत सरकार ने वादा किया था कि हम संपूर्ण कर्जा माफ करेंगे? युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देंगे? पांच साल तक बिजली का एक पैसा भी नहीं बढ़ाएंगे? हम सुशासन देंगे? महंगाई खत्म करेंगे? क्या हुआ? आज सबसे महंगी बिजली, सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान में ही बिक रहा है। आज दलित से लेकर महिलाओं पर अत्याचार के मामले में राजस्थान पूरे देश में अव्वल है। कहां सुशासन है? आज हिन्दू पलायन कर रहा है। जयपुर हो या मालपुरा, छोटे-बड़े कस्बों में जो दहशत फैला रहे हैं, उन पर कोई सख्ती नहीं है। कोई खुले में तलवारें लहराकर डरा रहा हैं तो कोई बहन-बेटियों की तरफ गंदी नजरें उठाकर चीरहरण कर रहा है। कहीं हथियार लेकर लोगों के घरों में घुस रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि सरकार ने बीते साढ़े चार सालों में कौनसा सुशासन दिया। जब पूरे देश में कोरोना जैसी महामारी अपना दायरा फैला रही थी, तब गहलोत सरकार और आपके मंत्री घरों में बैठे थे। कोरोना खत्म हुआ तो आप सरकार बचाने के लिए फाइव स्टार होटलों में आराम फरमा रहे थे। गुजरे साढ़े चार सालों में राजस्थान में कुर्सी बचाने का जो खेल चला, उसे पूरे देश ने देखा, राजस्थान ने देखा। गहलोत सरकार ने किया क्या राजस्थान में, राजस्थान की जनता अब जवाब मांग रही है?

    जोशी ने कहा कि अजमेर राजस्थान की ह्रदयस्थली है। सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा की धरती है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ साल पूरे होने के लिए जनसभा करने राजस्थान के अजमेर आ रहे हैं। गांव में रहने वाला व्यक्ति हो या शहरी क्षेत्र का उद्योगपति, महिलाएं हो या बच्चे, सभी में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर उत्साह है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री की सभा ऐतिहासिक रहेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल गांधी के साथ बैठक के बाद गहलोत-पायलट में सुलह, फार्मूला आलाकमान तय करेगा
    Next Article म.प्र.: ग्वालियर-चंबल में 50 कि.मी की रफ्तार से चलेगी हवा, ऑरेंज अलर्ट जारी
    admin

      Related Posts

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version