Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»लव जिहाद: झारखंड के तनवीर ने यश बनकर बिहार की मॉडल को फंसाया, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव
    रांची

    लव जिहाद: झारखंड के तनवीर ने यश बनकर बिहार की मॉडल को फंसाया, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

    adminBy adminMay 31, 2023Updated:May 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची (झारखंड)। राज्य की राजधानी रांची में लव जिहाद का मामला उजागर हुआ है। मुंबई में रहने वाली बिहार के भागलपुर की एक मॉडल ने आरोप लगाया है कि रांची में ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट चलाने वाले मुस्लिम शख्स ने हिंदू बनकर उसे झूठे प्रेमजाल में फंसा लिया और अब शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हुए ब्लैकमेल कर रहा है। मॉडल ने मुंबई में मामला भी दर्ज कराया है। साथ ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मदद मांगी है।

    मॉडल का आरोप है कि वर्ष 2021 से मुस्लिम शख्स ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। अब उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़ित ने 29 मई को वर्सोवा पुलिस स्टेशन में मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वर्सोवा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376 (2)(एन), 328,506,504,323 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया। चूंकि, घटना रांची में हुई थी, इसलिए यह मामला रांची पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया।इस संबंध में रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि रांची में केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

    बताया जाता है कि मुंबई में काम करने वाली मॉडल मानवी राज सिंह वर्ष 2020 में रांची में एक मॉडलिंग कंपनी के संपर्क में आयी थी। वहीं, एक व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई, जिसने अपना नाम यश बताया। उसने मॉडल को अपने यहां नौकरी पर रख लिया। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई। फिर यश ने मॉडल पर धर्म परिवर्तन और शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मॉडल को जब पता चला कि यश दरअसल में यश नहीं, तनवीर अख्तर खान है, तो उसने उससे दोस्ती खत्म कर दी लेकिन तनवीर ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। इसके बाद तनवीर अख्तर खान से बचने के लिए वह मुंबई लौट गयी।

    मॉडल का आरोप है कि उसे प्रताड़ित करने के लिए तनवीर मुंबई तक पहुंच गया। वहां भी उसने मानवी पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालना शुरू कर दिया। तनवीर चाहता था कि मॉडल धर्म बदलकर उसके साथ शादी कर ले। मॉडल ने जब ऐसा करने से इंकार कर दिया, तो उसने उसे जान से मारने की भी कोशिश की, ऐसा मॉडल का आरोप है। मॉडल का आरोप है कि होली के दिन तनवीर ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें ले लीं। उन्हीं तस्वीरों के जरिये उसे ब्लैकमेल कर रहा है। वह उसे लगातार धमका रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका दौरे पर राहुल ने साधा भाजपा व प्रधानमंत्री पर निशाना
    Next Article नीतीश कुमार की सरकार बदल कर ही लेंगे चैन की सांस, ना रुकेंगे-ना झुकेंगे : चिराग पासवान
    admin

      Related Posts

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version