Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»डब्ल्यूटीसी फाइनल : भारत की पहली पारी 296 रन पर सिमटी, रहाणे और शार्दुल ने लगाया अर्धशतक
    Breaking News

    डब्ल्यूटीसी फाइनल : भारत की पहली पारी 296 रन पर सिमटी, रहाणे और शार्दुल ने लगाया अर्धशतक

    azad sipahiBy azad sipahiJune 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 173 रन की बढ़त

    लंदन। किंग्स्टन ओवल में चल रहे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी ) फाइनल के तीसरे दिन लंच के बाद भारत की पहली पारी 296 रनों पर सिमट गई। भारत के लिए अजिंक्या रहाणे (89) और शार्दुल ठाकुर (51) ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों के अलावा रवींद्र जडेजा ने भी महत्वपूर्ण 48 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 469 रन बनाए थे।

    भारतीय टीम की पहली पारी की शुरूआत खराब रही और केवल 71 रनों के कुल स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा (15), शुभमन गिल (13), चेतेश्वर पुजारा (14) और विराट कोहली (14) पवेलियन लौट गए। इसके बाद जडेजा और रहाणे ने पांचवें विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी कर भारत को मैच में वापसी दिलाई। 142 के कुल स्कोर पर नाथन ल्योन ने जडेजा को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। जडेजा ने 48 रन बनाए।

    जडेजा के बाद बल्लेबाजी करने आए श्रीकर भरत कुछ खास नहीं कर सके और केवल 5 रन बनाकर बोलैंड की गेंद पर बोल्ड हो गए। यहां से शार्दुल ठाकुर और अजिंक्या रहाणे ने सातवें विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी की और भारत का स्कोर 250 के पार पहुंचा दिया। पैट कमिंस ने 261 के कुल स्कोर पर रहाणे को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। रहाणे ने 89 रन बनाए। रहाणे के आउट होने के बाद उमेश यादव (05) को कमिंस ने बोल्ड कर भारत को आठवां झटका दिया। शार्दुल ठाकुर भी अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद कैमरन ग्रीन की गेंद पर आउट हुए। शार्दुल ने 51 रन बनाए। स्टॉर्क ने 296 के कुल स्कोर पर मोहम्मद शमी (13) को आउट कर भारतीय पारी का अंत किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान पैट कमिंस ने 3, स्कॉट बोलैंड, कैमरन ग्रीन और मिचेल स्टॉर्क ने 2-2 व नाथन ल्योन ने 1 विकेट लिया।

    इससे पहले ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ के बेहतरीन शतकीय पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 469 रन बनाए। हेड ने 163 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि स्मिथ ने बेहतरीन 121 रन बनाए। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट लिए। सिराज के अलावा शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी ने 2-2 व रवींद्र जडेजा ने 1 विकेट लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत अफ्रीकी देशों के साथ एफटीए पर चर्चा करने को तैयार: गोयल
    Next Article रांची स्मार्ट सिटी निर्माण में प्रभावित परिवारों को पुनर्वास नीति के तहत भूमि बंदोबस्ती पर्चा वितरण
    azad sipahi

      Related Posts

      आईपीएल 2025: प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई सीएसके, धोनी बोले- कैच छोड़ना पड़ा भारी

      May 1, 2025

      दिल्ली कैपिटल्स पर जीत के दौरान अजिक्य रहाणे हुए चोटिल, चोट गंभीर नहीं

      April 30, 2025

      दिल्ली कैपिटल्स की हार पर बोले विप्रज निगम – गलत शॉट चयन से मैच फिसल गया

      April 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी
      • झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, 34 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
      • झारखंड का तापमान पहुंचा 40 डिग्री
      • बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
      • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version