Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मप्र में आज लिखा जाएगा इतिहास
    राज्य

    मप्र में आज लिखा जाएगा इतिहास

    adminBy adminJune 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री शिवराज चौहान सवा करोड़ महिलाओं के खातों में अंतरित करेंगे एक-एक हजार रुपये
    जबलपुर। मध्य प्रदेश के लिए आज (10 जून) की तारीख इतिहास में उस समय दर्ज हो जाएगी, जब महिला सशक्तिकरण की अब तक की सबसे बड़ी योजना मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में एक साथ प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में एक-एक हजार रुपये की राशि अंतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान शाम 6:00 बजे जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सिंगल क्लिक से बहनों के खाते में करीब 1250 करोड़ रुपये की राशि जमा करेंगे।

    जनसम्पर्क अधिकारी जीएस वाधवा ने बताया कि लाड़ली बहना योजना की पहले माह की राशि अंतरित करने के लिए आयोजित इस समारोह को लेकर महिलाओं में अभूतपूर्व उत्साह है। जिला प्रशासन ने समारोह को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप प्रदान करने व्यापक तैयारियां की हैं। समारोह में जिले ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से करीब पचास हजार बहनें शामिल हो रही हैं। समारोह के लिए लाड़ली बहनों को पीले चावल देकर आमंत्रित किया गया है। इसे उत्सव के रूप में मनाने के लिए प्रदेशभर में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर दीप जलाए जा रहे हैं, भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है, हाथों में मेहंदी रचाई जा रही हैं और रंगोली डालकर बहनें अपने घर-आंगन को सजा रही हैं।

    राज्य स्तरीय समारोह का प्रदेश भर में ग्राम पंचायत स्तर तक सीधा प्रसारण किया जाएगा। समारोह के पहले जिला स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। समारोह में बहनों के खाते में एक-एक हजार रुपये की राशि अंतरित किये जाने के बाद गांव-गांव और घर-घर दीप जलाए जाएंगे।

    समारोह में मुख्यमंत्री चौहान करीब 335 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे। समारोह स्थल पर सोलह शासकीय विभागों द्वारा विकास की गतिविधियों को प्रदर्शित करते स्टाल लगाए जाएंगे। स्वराज संस्थान भोपाल द्वारा देश की आजादी के लिये बालिदान देने वाली वीरांगनाओं पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन भी समारोह स्थल पर किया जाएगा।

    समारोह का शुभारम्भ मुख्यमंत्री चौहान परम्परागत कन्या पूजन से करेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री प्रतीक के तौर पर लाडली बहनों को स्वीकृति पत्र प्रदान करेंगे। इस अवसर पर बहनों द्वारा मुख्यमंत्री को राखी बांधी जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान समारोह को संबोधित भी करेंगे। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आर्थिक गतिविधियों को अपनाकर लखपति बनी महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों से संवाद भी करेंगे।

    समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक से खाते में एक हजार रुपये की राशि अंतरित करते ही बहनों पर पुष्प वर्षा की जाएगी। समारोह के प्रारम्भ में मध्य प्रदेश गान होगा। इसके पहले मुख्यमंत्री समन्वय चौक से समारोह स्थल तक रथ पर सवार होकर आएंगे। करीब 200 मीटर लंबी इस रथ यात्रा के दौरान मार्ग के दोनों ओर खड़ी लाड़ली बहनों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान भी बहनों पर पुष्प वर्षा कर अभिवादन करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफीफा महिला विश्व कप में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ियों को मिलेंगे 30,000 अमेरिकी डॉलर
    Next Article भारतीय सेना को मिले 331 युवा अफसर
    admin

      Related Posts

      न्यायमूर्ति पी.बी. बजनथ्री नियुक्त किये गये पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

      September 20, 2025

      प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के चार बड़े नेताओं के खिलाफ लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

      September 20, 2025

      भाजपा ने चलाया जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का अभियान

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित करेंगे
      • धुर्वा में दो पक्षों में मारपीट के बाद युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
      • चुट्टूपालू घाटी में पलटी बस, घंटों रही एनएच-33 जाम
      • तालाब में नहाने के दौरान डूबने से बच्चे की मौत
      • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version