Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची-पटना वंदे भारत का ट्रायल रन अब 12 को
    Breaking News

    रांची-पटना वंदे भारत का ट्रायल रन अब 12 को

    azad sipahiBy azad sipahiJune 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना से रांची के बीच चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल 12 जून को होगा। मध्य रेलवे ने शुक्रवार को आदेश जारी कर कहा है कि इस ट्रेन का ट्रायल 11 जून को किया जाना था, लेकिन 10 और 11 जून को झारखंड बंद को देखते हुए एक दिन आगे टाल दिया गया है।

    आदेश की कॉपी दानापुर, मुगलसराय और धनबाद रेल डिवीजन को भेजी गई है। पूर्व-मध्य रेलवे के अनुसार, वंदे भारत पटना से रांची की दूरी 6 घंटे 05 मिनट में पूरी करेगी।.

    पटना से कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना, सिधवार, सांकी, टाटी सिल्वे नए रेल रूट पर यह ट्रेन फर्राटा भरेगी और पटना से रांची की दूरी 6 घंटे में तय करेगी। इसके लिए यात्रियाें को 800 से 1150 रुपए तक बतौर किराया देना होगा। हालांकि रेलवे की ओर से अभी किराए को फाइनल नहीं किया गया है।

    दोपहर एक बजे रांची जक्शन पहुंचेगी ट्रेन
    सुबह 6:55 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस पटना जंक्शन से खुलेगी। सुबह 8:20 बजे गया पहुंचेगी। 10 मिनट के ठहराव के बाद रवाना होगी और 11:30 बजे बरकाकाना रुकेगी। यहां 5 मिनट ठहराव के बाद दोपहर 1 बजे रांची पहुंचेगी। दोपहर 2:20 बजे रांची से खुलेगी और रात 8:25 बजे वापस पटना जंक्शन पहुंचेगी। मुंबई और गोवा के बीच भी वंदे भारत को चलाया जाना है। ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे की वजह से इसकी शुरुआत नहीं हो सकी है।

    इस ट्रेन की खासियत

    ऑटोमेटिक स्लाइट डोर हैं। ऑटोमेटिक फुट रेस्ट भी है, जो स्टेशन पर बाहर निकलता है।
    पैसेंजर्स की सुविधा के लिए हर सीट के नीचे चार्जिंग प्वाइंट्स भी दिए गए हैं।
    पैसेंजर्स के एंटरटेनमेंट का भी पूरा ध्यान रखा गया है। 32 इंच की टीवी स्क्रीन भी है।
    पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए फायर सेंसर, जीपीएस और कैमरे भी लगाए गए हैं।
    कवच नाम का सेफ्टी फीचर भी लगा है, जो इसे किसी दूसरे ट्रेन की टक्कर से बचाता है।
    दिव्यांग का पूरा ध्यान रखते हुए सीट हैंडल्स पर ब्रेल लिपि में भी सीट नंबर लिखा है।
    180 डिग्री रोटेट किया जा सकता है। एक्जीक्यूटिव क्लास कोच के चेयर को।
    160 किमी तक की स्पीड पर दौड़ने वाली ट्रेन की टॉप स्पीड 180 किमी तक है।
    52 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ती है वंदे भारत ट्रेन।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधुले जिले में नासिक -अमलनेर मार्ग पर कार छोटे पुल से नीचे गिरी, तीन की मौत, चार घायल
    Next Article 440 नकली सोने के बिस्कुट के साथ दो जालसाज गिरफ्तार
    azad sipahi

      Related Posts

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version