Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राजगढ़ में किसान-कल्याण महाकुंभ : रक्षा मंत्री राजनाथ और शिवराज करेंगे सिंचाई परियोजना का लोकार्पण
    देश

    राजगढ़ में किसान-कल्याण महाकुंभ : रक्षा मंत्री राजनाथ और शिवराज करेंगे सिंचाई परियोजना का लोकार्पण

    adminBy adminJune 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में आज दोपहर दो बजे से किसान-कल्याण महाकुम्भ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मोहनपुरा डेम पर किसानों को बड़ी सौगात देंगे।

    उल्लेखनीय है कि मोहनपुरा डेम पर हो रहे किसान-कल्याण महाकुंभ में किसानों के खाते में 6423 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की जाएगी। महाकुंभ में 11,378 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण होगा। मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार-पत्र 1869 हितग्राहियों को वितरित किये जाएंगे। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना सम्मेलन भी होगा।

    किसान-कल्याण महाकुंभ में मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना-2023 में 11 लाख किसानों के खाते में 2123 करोड़ रुपये, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 44 लाख 49 हजार किसान के खाते में 2900 करोड़, मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना में 70 लाख 61 हजार किसान के खाते में 1400 करोड़, इस प्रकार कुल 6 हजार 423 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की जाएगी।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री चौहान 8481 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मोहनपुरा-कुंडालिया प्रेशराइज्ड पाइप सिंचाई प्रणाली परियोजना का लोकार्पण करेंगे। प्रेशराइज्ड पाइप प्रणाली विश्व की सबसे बड़ी परियोजना में से एक है। बांध से सीधे खेतों तक भूमिगत पाइप लाइन से जल पहुंचाया जा रहा है और सम्पूर्ण प्रणाली को स्काडा तकनीक से नियंत्रित किया जा रहा है। इन परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन से देश ही नहीं, दुनिया में भी इस पद्धति को सराहा जा रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा भी सभी राज्यों में इस तकनीक के आधार पर सिंचाई परियोजना बनाई जा रही हैं।

    मोहनपुरा-कुंडालिया परियोजना के प्रथम चरण में राजगढ़ जिले के लक्षित 988 ग्राम में से 537 ग्राम का एक लाख 25 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। मोहनपुरा परियोजना से 94 हजार 845 हेक्टेयर और कुण्डालिया परियोजना से 30 हजार 155 हेक्टेयर क्षेत्र में पाइप आधारित सिंचाई परियोजना को लोकार्पित किया जा रहा है। परियोजना के द्वितीय चरण में शेष एक लाख 60 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता विकसित करने का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण भी कर लिया गया है। अगले वर्ष लक्षित सम्पूर्ण क्षेत्र में सिंचाई क्षमता विकसित कर ली जाएगी।

    राजगढ़ में 123 करोड़ रुपये से अधिक की गोरखपुरा ग्रामीण समूह नल-जल योजना का लोकार्पण होगा। इससे 156 ग्रामों में जल-प्रदाय की सुविधा उपलब्ध होगी और एक लाख 15 हजार से ज्यादा लोग लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम में 11 करोड़ 25 लाख रुपये की साढ़े 24 किलोमीटर लम्बी सड़क का लोकार्पण और राजगढ़ नगर की सुरक्षा के लिए नेवज नदी के तट पर 16 करोड़ 30 लाख रुपये की बाढ़ सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य का भूमि-पूजन भी होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 73 डॉलर प्रति बैरल के करीब
    Next Article विपक्षी पार्टियों में विचारों की शून्यता : जेपी नड्डा
    admin

      Related Posts

      विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में पूर्वोत्तर की महत्वपूर्ण भूमिकाः प्रधानमंत्री

      May 23, 2025

      आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक अभियान पर ममता बनर्जी ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

      May 23, 2025

      छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में मारे गए केशव राव सहित 12 करोड़ 33 लाख के इनामी 27 नक्सलियों की हुई शिनाख्त

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version