Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»समय से पहले बिहार विधानसभा चुनाव करा सकते हैं नीतीश कुमार: सुशील मोदी
    बिहार

    समय से पहले बिहार विधानसभा चुनाव करा सकते हैं नीतीश कुमार: सुशील मोदी

    adminBy adminJune 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से लोकसभा चुनाव समय से पहले होने के बयान के बाद पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने उनपर तंज कसा है। उन्होंने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा है और गठबंधन के मित्र एक-एक कर उनका साथ छोड़ रहे हैं। इसलिए वे बिहार में समय से एक साल पहले 2024 में विधानसभा चुनाव कराने का अंतिम दांव खेलना चाहते हैं।

    मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियरों को काम में तेजी लाने और जनवरी 2024 तक पूरी होने वाली परियोजना को प्राथमिकता देने का निर्देश देते हुए लोकसभा चुनाव समय से पहले होने की बात कही जबकि उनकी मंशा समय से पहले विधानसभा चुनाव करा लेने की है।

    उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में ग्रामीण सड़क जैसे मुद्दे नहीं होते लेकिन विधानसभा चुनाव में यह महत्वपूर्ण मुद्दा होता है। लोकसभा चुनाव केंद्र सरकार के काम और राष्ट्रीय मुद्दों पर होते हैं। 2024 के संसदीय चुनाव के बाद न नीतीश कुमार का राजनीतिक भविष्य है, न उनकी पार्टी बचेगी, इसलिए वे लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव कराने की सिफारिश कर सकते हैं।

    उन्होंने भाजपा विधायकों और कार्यकर्ताओं से अगले साल विधानसभा चुनाव के लिए भी तैयार रहने की अपील की। नीतीश कुमार पर इसी साल तेजस्वी यादव को सत्ता सौंपने की डील का भी दबाव है। इसलिए 2025 तक दबाव झेलने के बजाय चुनाव में जाना क्यों नहीं चाहेंगे?

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवित्त वर्ष 2023-24 के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की पहली सीरीज 19 जून से
    Next Article बिहार भाजपा के नेता के नाम पर पार्टी को पांच मत भी नहीं मिलेगा : प्रशांत किशोर
    admin

      Related Posts

      भारत-नेपाल सीमा से चाइनीज नागरिक गिरफ्तार

      June 4, 2025

      पटना-जसीडीह मेमू ट्रेन में लगी आग, काेई हताहत नहीं

      June 3, 2025

      बिहारवासियों के लिये खुशखबरी, हवाई सफर होगा सस्ता,सरकार ने घटाया एटीएफ पर वैट

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version