Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चक्रवात बिपरजॉय के रौद्र रूप ने गुजरात के कच्छ, द्वारका, जामनगर में मचाई भारी तबाही
    Breaking News

    चक्रवात बिपरजॉय के रौद्र रूप ने गुजरात के कच्छ, द्वारका, जामनगर में मचाई भारी तबाही

    azad sipahiBy azad sipahiJune 16, 2023Updated:June 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -अकेल कच्छ जिले में एक हजार से अधिक पेड़ धराशाई, सड़कें जलमग्न, बिजली के सैकड़ों पोल गिरे, 940 गांव अंधेरे में

    अहमदाबाद। बिपरजॉय चक्रवाती तूफान के कच्छ जिले की मांडवी तहसील के जखौ बंदरगाह के समीप टकराने के बाद देररात तक इसका असर समूचे कच्छ, द्वारका और जामनगर जिले में रहा। चक्रवात के लैंडफॉल की प्रक्रिया रात साढे़ 12 बजे तक चली। इस दौरान जल, थल और नभ में बवंडर मचा रहा। तेज हवाओं के साथ बारिश ने कहर बरपाया। यह पिछले छह घंटे के दौरान 13 किलोमीटर की रफ्तार से उत्तर पूर्व की ओर आगे बढ़ रहा है। जखौ बंदरगाह से वह 40 किलोमीटर उत्तर पूर्व दूर गया, वहीं नलिया से 30 किलोमीटर उत्तर पूर्व जा चुका है। तेज बारिश के कारण जगह-जगह पानी भर गया है।

    राहत कमिश्नर आलोक पांडेय के अनुसार कच्छ में महज 2 घंटे में 78 मिलीमीटर यानी 4 इंच बारिश हुई है। वहीं 240 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित होने और पेड़ों के गिरने की सर्वाधिक घटनाएं हुई हैं। कच्छ-सौराष्ट्र के जिलों में एक हजार से अधिक पेड़ धराशायी हुए हैं। द्वारका में 73 पेड़ गिरे हैं। अभी तक 22 लोगों के घायल होने की सूचना है। तूफान अब दक्षिण राजस्थान से आगे बढ़ चुका है।

    चक्रवात के लैंडफॉल होने के बाद द्वारका जिले में तूफानी हवाएं चलीं। खंभालिया में सर्वाधिक नुकसान होने की खबर है। जिले में 1500 से अधिक बिजली के पोल गिरने की खबर है। जिले में पीजीवीसीएल की 117 टीम तैनात की गई हैं। सौराष्ट्र-कच्छ के समुद्र तटीय क्षेत्र में तेज हवा और बारिश के कारण कई जगहों पर विशालकाय वृक्ष धराशायी हो गए। बिजली के पोल ध्वस्त होने के साथ ही सैकड़ों गांव अंधेरे में डूब गए।

    कच्छ के मांडवी, नलिया, नारायण सरोवर, जखौ बंदरगाह, मुंद्रा और गांधीधाम समेत क्षेत्रों में बिपरजॉय ने कहर बपराया। मांडवी में पिछले 18 घंटे से बिजली कटी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार गुजरात के तट से टकराने के बाद बिपरजॉय अधिक विनाशकारी हो गया। यह तेजी के साथ सौराष्ट्र-कच्छ के क्षेत्रों में आगे बढ़ा। इसके बाद मांडवी में तूफानी हवा शुरू हो गई। चक्रवात के कारण हवा की गति 80 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार चक्रवात के कारण पैदा हुए खतरे की वजह से समुद्री तटों से 94 हजार लोगों को हटाया गया, इससे जान-माल की हानि होने से बच गई। इसके अलावा 15 जहाज, 7 एयरक्रॉफ्ट और एनडीआरएफ की टीम तैनात रही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबोकाराे में पुल बनाने के मामले में हाई कोर्ट ने स्थलीय जांच के लिए बनाई तीन सदस्यीय कमेटी
    Next Article सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा में पांच विदेशी आतंकवादियों को मार गिराया
    azad sipahi

      Related Posts

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025

      राजस्थान के जयपुर ग्रामीण में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत और आठ घायल

      June 11, 2025

      आसमान पर स्‍ट्राबेरी मून आज रात बिखेरेगा चांदनी

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई
      • लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक
      • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
      • आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को
      • कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version