Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली»शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक उछले
    दिल्ली

    शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक उछले

    adminBy adminJune 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। मजबूत ग्लोबल संकेतों के सपोर्ट से घरेलू शेयर बाजार में भी आज तेजी का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी, लेकिन खरीदारी का सपोर्ट मिलने की वजह से शेयर बाजार ने मजबूत बढ़त बना ली। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.45 प्रतिशत और निफ्टी 0.41 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

    पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, यूपीएल, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी लाइफ के शेयर 2.30 प्रतिशत से लेकर 1.18 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस), विप्रो, बीपीसीएल, बजाज ऑटो और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर 0.95 प्रतिशत से लेकर 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 1,954 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,569 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 385 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 23 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 7 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 38 शेयर हरे निशान में और 12 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 43.10 अंक की मामूली तेजी के साथ 62,960.73 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी का जोर बन जाने की वजह से थोड़ी ही देर में ये सूचकांक 63,222.39 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद मुनाफावसूली के कारण हुई बिकवाली की वजह से इस सूचकांक में मामूली गिरावट भी आई, लेकिन थोड़ी ही देर बाद खरीदारों ने दोबारा लिवाली का जोर बना दिया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 283.85 अंक की बढ़त के साथ 63,201.48 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 35.20 अंक की मजबूती के साथ 18,723.30 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। खरीदारी के सपोर्ट से इस सूचकांक ने भी पहले आधे घंटे के कारोबार में ही 18,775.60 अंक तक की छलांग लगाई। इसके बाद मुनाफावसूली के कारण इस सूचकांक में मामूली गिरावट भी आई, लेकिन थोड़ी ही देर में खरीदारों ने दोबारा लिवाली शुरू कर दी। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 77.20 अंक की उछाल के साथ 18,765.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने भी मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 90.88 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 63,008.51 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 38.90 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,727 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 310.88 अंक यानी 0.49 प्रतिशत कमजोर होकर 62,917.63 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 67.80 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,688.10 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंटरनेशनल मार्केट में सोने की फीकी पड़ी चमक
    Next Article ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, वॉल स्ट्रीट में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित करेंगे

      September 21, 2025

      विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री

      September 20, 2025

      खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नाला का पानी पीने को विवश हैं लिट्टीपाड़ा के पोराम गांव के लोग
      • प्रधानमंत्री आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित करेंगे
      • धुर्वा में दो पक्षों में मारपीट के बाद युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
      • चुट्टूपालू घाटी में पलटी बस, घंटों रही एनएच-33 जाम
      • तालाब में नहाने के दौरान डूबने से बच्चे की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version