रांची। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रघुवर दास का विकास तीर्थ भ्रमण हो रहा है। ये विकास तीर्थ भ्रमण शब्दों का एक ऐसा जाल है, जिसमें विनाश की पटकथा बहुत आसानी से लिखी जा रही है। कई संस्थानों को कब्जे में करकर जो लोगों के मुद्दे हंै, उससे लोगों को भटकाया जा रहा है। भट्टाचार्य सोमवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को राज्य के लोगों ने सिर्फ नाकारा नहीं है, उनकी विधायकी ही छीन ली है। आज भी वह स्वप्न लोक में जीते हैं और खुद को आज भी मुख्यमंत्री-मुख्यमंत्री भाव दिखाते हंै। अपने शासन काल में जिन विफलताओं के साथ लोगों ने आगे बढ़ने का काम किया। वह जो सफल क्रियान्वयन है, उसको कैसे अपने से जोड़ा जाये। इसकी चाल चली जा रही है। उन्होंने कहा कि आप राष्ट्रीय नेता हंै, तो जो राज्य मणिपुर आज जल रहा है। वहां एक केंद्रीय मंत्री का घर फूंका दिया गया है। आपको वहां जाना चाहिए। आपके राष्ट्रीय अध्यक्ष रैली करते हंै, उस दिन 19 लोग मणिपुर में गोली से मारे जाते हैं। आपके समय में जो 27 हजार एमओयू हुआ था, उस समय सांप क्यों सूंघ जाता है। रघुवर दास की सत्ता का मदहोशी का हैंगओवर पीरियड बीता नहीं है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

