Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर: उपराष्ट्रपति
    देश

    भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर: उपराष्ट्रपति

    adminBy adminJune 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। भारत इस दशक के आखिर तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और वर्ष 2047 तक पहले नंबर की अर्थव्यवस्था होगा। यह बात उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को जयपुर के एमएनआईटी संस्थान में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी पर शिक्षाविद संवाद बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर कही।

    इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने देश की मौजूदा स्थितियों की जमकर तारीफ़ की। साथ ही देश की तरक्की और उपलब्धियों पर सवाल उठाने वालों पर भी तंज कसते हुए उन्हें आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आज के दिन दिल्ली से जो पैसा आता है, उसमें कोई एक प्रतिशत की भी कैंची नहीं मार सकता। पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में जाता है, कोई बिचौलिया नहीं, कोई दलाल नहीं।

    उपराष्ट्रपति ने शिक्षा, खेल और उद्यमिता के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों से बातचीत करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि नए भारत के निर्माण और इसे विश्व शक्ति बनाने में युवाओं की बड़ी भूमिका है। उन्होंने स्वयं की मिसाल देते हुए कहा कि वे एजुकेशन के ही प्रोडक्ट हैं। अगर उन्हें स्कॉलरशिप नहीं मिलती, तो वे यहां नहीं होते। वे बचपन में टॉपर स्टूडेंट रहे।

    उपराष्ट्रपति ने देश की मौजूदा स्थिति की दिल खोलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि आज भारत उतना उभरा है, जितना पहले कभी नहीं उभरा। पहले हम विश्व इकोनामी में दसवें नंबर पर थे, आज हम पांचवें नंबर पर हैं। हालांकि, कुछ लोगों को भारत की तरक्की हजम नहीं होती है। कुछ लोग कहते हैं कि भारत जीवंत लोकतंत्र नहीं। कुछ भारत से बाहर जाकर ऐसी बात करते हैं, जो उचित नहीं कही जा सकती। यह पीड़ा का विषय है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग सोचते हैं कि उन्हें कानून का नोटिस क्यों मिल गया और उनके लोग सड़कों पर आ जाते हैं। क्या यह उचित कहा जा सकता है, क्या वे यह सोचते हैं कि वे कानून से ऊपर हैं। कुछ लोग बेतुकी बातें कहते हैं कि भारत में जीवंत लोकतंत्र नहीं है। मुझे पीड़ा होती है। देश के बाहर जाकर ऐसा कहना, भारत के राष्ट्रवाद के साथ बदसलूकी है, आपके भविष्य के साथ बदसलूकी है, हमारे विकास पर अंकुश लगाने का कु-प्रयास है।

    इससे पूर्व, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और डॉ. सुदेश धनखड़ ने एमएनआईटी जयपुर में पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और परिसर में मौलश्री का पौधा लगाया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार में हुई विपक्षी एकता की बैठक में एकजुट होकर चुनाव लड़ने पर बनी सहमति
    Next Article क्रिप्टो करेंसी मार्केट : बाजार में दबाव से प्रमुख क्रिप्टो करेंसी में गिरावट
    admin

      Related Posts

      मानसून सत्र में पार्टी विदेश नीति, चुनाव आयोग सहित राममंदिर दान मामले को उठाएगी : कांग्रेस

      July 4, 2026

      पश्चिम बंगाल में यूसीसी बिल पर बड़ा कदम, चार हफ्ते में समिति देगी रिपोर्ट

      July 3, 2026

      राजस्थान ATS की बड़ी कार्रवाई: 20 से ज्यादा शहरों में छापे, आतंकी नेटवर्क से जुड़े 28 संदिग्ध हिरासत में

      July 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मानसून सत्र में पार्टी विदेश नीति, चुनाव आयोग सहित राममंदिर दान मामले को उठाएगी : कांग्रेस
      • पैर के फ्रैक्चर का इलाज बना मौत की वजह? 22 लाख का बिल, मरीज की मौत पर हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश
      • धनबाद में बड़ी कार्रवाई: विधायक को धमकी देने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चला बुलडोजर, वासेपुर में भारी पुलिस बल तैनात
      • हजारीबाग में बड़ा हादसा: स्कूली वैन पलटी, कई बच्चे घायल, चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप
      • रांची में नगर निगम का एक्शन: मोरहाबादी साप्ताहिक सब्जी हाट पर चला बुलडोजर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version