Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»प्रधानमंत्री मोदी आज पहुंचेंगे मिस्र, काहिरा में शाम को समकक्ष मुस्तफा मैडबौली से होगी मुलाकात
    विदेश

    प्रधानमंत्री मोदी आज पहुंचेंगे मिस्र, काहिरा में शाम को समकक्ष मुस्तफा मैडबौली से होगी मुलाकात

    adminBy adminJune 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काहिरा। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने, कारोबार एवं आर्थिक सहयोग के नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री मोदी की मिस्र की पहली यात्रा है।

    प्रधानमंत्री मोदी प्रथम विश्वयुद्ध में अपना सर्वोच्च बलिदान करने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि भी देंगे। प्रधानमंत्री अमेरिका की चार दिवसीय राजकीय यात्रा पूरी कर वाशिंगटन से काहिरा के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर मोदी की मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा 1997 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा है।

    प्रधानमंत्री मोदी हेलियोपोलिस कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव कब्रिस्तान का दौरा भी करेंगे। यहां प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मिस्र और फिलिस्तीन के लिए लड़ते हुए शहीद भारतीय सेना के लगभग 4,000 सैनिकों के स्मारक हैं। भारत के प्रधानमंत्री मोदी राजधानी काहिरा में स्थित अल हकीम मस्जिद भी जाएंगे।

    प्रधानमंत्री की मिस्र यात्रा का कार्यक्रम स्थानीय समयानुसारः 24 जून- अपराह्न 2:45 बजे काहिरा आगमन। 5:10 बजे मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली के साथ राउंड टेबल बैठक। 6:10 बजे भारतीय समुदाय के साथ बातचीत। 6:50 बजे – मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती से मुलाकात। 7:15 बजे मिस्र के विद्वानों से चर्चा। 25 जून- 9:30 बजे अल हकीम मस्जिद का दौरा। 10:30 बजे हेलियोपोलिस युद्ध कब्रिस्तान का दौरा। 11:00 बजे मिस्र के राष्ट्रपति के साथ बैठक। प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता। एमओयू पर हस्ताक्षर। 2:00 बजे संवाददाता सम्मेलन। 3:00 बजे भारत के लिए प्रस्थान।

    काहिरा में भारत के राजदूत अजीत गुप्ते ने कहा है कि भारत और मिस्र दो सबसे प्राचीन सभ्यताएं हैं और हमारे संबंध चार हजार साल से भी ज्यादा पुराने हैं। सदियों से हमारे समुद्री संपर्क रहे हैं। हाल के वर्षों में, खासतौर पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आने के बाद, संबंध और भी मजबूत हुए हैं।

    राजदूत गुप्ते ने कहा कि मिस्र में हर कोई भारतीय संस्कृति से प्रभावित है। लोग दशकों से हिंदी फिल्में देख रहे हैं। भारत और मिस्र ने गुट निरपेक्ष आंदोलन के लिए मिलकर काम किया है। महात्मा गांधी और साद जगलौल की घनिष्ठ मित्रता सारी दुनिया के सामने है। मिस्र के लोग भारत के करीब रहना चाहते हैं। वह हमारी संस्कृति और हमारे पारिवारिक मूल्यों के साथ बहुत निकटता से जुड़े हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवंदे भारत एक्सप्रेस में पहले दिन सफर का मुफ्त लुत्फ उठाएंगे दस विद्यार्थी और दो शिक्षक
    Next Article रामगढ़ में कांस्टेबल पंकज कुमार की गोली मारकर हत्या
    admin

      Related Posts

      हार्वर्ड विवि में अब नहीं पढ़ सकेंगे विदेशी छात्र, ट्रंप प्रशासन ने प्रवेश देने का अधिकार छीना

      May 23, 2025

      यमन से इजराइल पर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल, तेल अवीव में बजे सायरन

      May 23, 2025

      नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर पौडेल की नियुक्ति को सुप्रीम में दी चुनौती

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
      • झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जेजेएमपी सुप्रीमो समेत दो नक्सली ढेर
      • तेल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर घाटी में पलटा
      • टाटा स्टील के सीनियर ऑफिसर, पत्नी और दो बेटियों का फंदे से लटका मिला शव
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version