Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»वियतनाम को उपहार में दी गई स्वदेशी कार्वेट ‘कृपाण’ समुद्र के रास्ते रवाना
    Breaking News

    वियतनाम को उपहार में दी गई स्वदेशी कार्वेट ‘कृपाण’ समुद्र के रास्ते रवाना

    azad sipahiBy azad sipahiJune 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – नौसेना डॉकयार्ड विशाखापट्टनम से कैम रैन बे बंदरगाह के लिए भेजा गया
    – अधिकारियों, कर्मियों ने औपचारिक समारोह में जहाज को अंतिम विदाई दी

    नई दिल्ली। वियतनाम को उपहार में दी गई स्वदेश निर्मित मिसाइल कार्वेट आईएनएस कृपाण बुधवार को नौसेना डॉकयार्ड विशाखापट्टनम से समुद्र के रास्ते कैम रैन बे के लिए रवाना कर दी गई। भेजने से पहले मिसाइल कार्वेट से भारतीय नौसेना का ध्वज उतारा गया। पूर्वी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ वाइस एडमिरल संजय वात्सायन के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मियों ने एक औपचारिक समारोह में जहाज को विदाई दी।

    स्वदेश निर्मित खुखरी श्रेणी की मिसाइल कार्वेट आईएनएस कृपाण 12 जनवरी, 1991 को भारतीय नौसेना में शामिल हुई थी और देश को 32 साल तक शानदार सेवा दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 19 जून को भारत यात्रा पर आये वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल फान वान गैंग के साथ द्विपक्षीय बातचीत के बाद मिसाइल कार्वेट को उपहार में देने का ऐलान किया था। यह मध्यम और करीबी दूरी की बंदूकें, लांचर और सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों से सुसज्जित है। यह सतह पर युद्ध, तटीय और अपतटीय गश्त, तटीय सुरक्षा, समुद्री डकैती रोधी और विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं निभाने में सक्षम है।

    वियतनाम को उपहार में दिया गया युद्धपोत आईएनएस कृपाण मिसाइल जलपोत के खुखरी वर्ग का तीसरा जहाज है और इसका निर्माण गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स ने किया था। यह एक मध्यम आकार का युद्धपोत है, जिसके शस्त्रागार में सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें, एक मध्यम दूरी की बंदूक, एंटी एयरक्राफ्ट शोल्डर-लॉन्च मिसाइल और क्लोज इन वेपन सिस्टम शामिल हैं। जहाज सतह और हवाई निगरानी राडार के साथ-साथ बंदूकों के लिए अग्नि नियंत्रण राडार से लैस है। इसमें लगी मिसाइल 85 किमी. तक के लक्ष्य को भेद सकती है, जबकि इसकी दो 30 मिमी एके 630 एंटी-एयरक्राफ्ट गन 15 किमी. की रेंज में प्रति मिनट 5000 राउंड फायर कर सकती है।

    भारतीय नौसेना से वियतनाम पीपुल्स नेवी को स्वदेशी रूप से निर्मित इन-सर्विस मिसाइल कार्वेट आईएनएस कृपाण का स्थानांतरण उनकी क्षमता को बढ़ाने में समान विचारधारा वाले भागीदारों की सहायता करने की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आईएनएस कृपाण का वियतनाम में स्थानांतरण भारत के ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और ‘क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास के दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करता है। यह भारत से किसी भी मित्रवत देश को पूरी तरह से परिचालन कार्वेट उपहार में देने का पहला अवसर है। भारत और वियतनाम ऐतिहासिक संबंध साझा करते हैं और मौजूदा संबंध मजबूत, बहुआयामी और सांस्कृतिक और आर्थिक स्तंभों पर आधारित हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईडी ने महाराष्ट्र की इस्पात कंपनी की 517 करोड़ की संपत्ति की जब्त
    Next Article भाजपा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- जॉर्ज सोरोस से जुड़े लोगों से हैं संबंध
    azad sipahi

      Related Posts

      केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री

      May 24, 2025

      राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी

      May 24, 2025

      नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version