Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भाजपा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- जॉर्ज सोरोस से जुड़े लोगों से हैं संबंध
    Breaking News

    भाजपा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- जॉर्ज सोरोस से जुड़े लोगों से हैं संबंध

    azad sipahiBy azad sipahiJune 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनकी अमेरिका यात्रा पर सवाल उठाए । बुधवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में स्मृति ईरानी ने सवाल उठाए कि जॉर्ज सोरोस से जुड़ी सुनीता विश्वनाथ से राहुल गांधी की मुलाकात का क्या अर्थ है। स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के जमाते इस्लामी जैसे संगठनों से जुड़े लोगों से संबंध हैं।

    स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान जॉर्ज सोरोस की सहयोगी महिला सुनीता विश्वनाथ से मुलाकात की, जिसकी फोटो सार्वजनिक रूप से मौजूद है। उन्होंने कहा कि देश को मालूम है कि किस तरह जॉर्ज सोरोस देश में लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं। जॉर्ज सोरोस और उनके द्वारा वित्त पोषित संगठनों का राहुल गांधी से ताल्लुक नया नहीं, पुराना है। एक और प्रकाशन में स्पष्ट हुआ है कि सलील सेठी नामक एक सज्जन, जो ओपन सोसायटी के ग्लोबल अध्यक्ष हैं, वो जॉर्ज सोरोस के संस्थान के साथ हैं और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में थे।

    उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के 4 जून की बैठक के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले व्यक्ति का संबंध इस्लामिक संगठन से है। कांग्रेस पार्टी को अब जमाते- इस्लामी का समर्थन लेने की नौबत आ गई है। ऐसे संगठन से संबंधित लोगों के साथ गांधी परिवार अपने रिश्तों को मजबूत कर रहा है।

    कौन हैं जॉर्ज सोरोस
    जॉर्ज सोरोस अमेरिकी अरबपति शेयरों के निवेशक और व्यापारी हैं। हालांकि, वो खुद को दार्शनिक और सामाजिक कार्यकर्ता कहलाना पसंद करते हैं। उन पर दुनिया के कई देशों की राजनीति और समाज को प्रभावित करने का एजेंडा चलाने का आरोप लगता रहता है। उन पर दुनिया के कई देशों में कारोबार और समाजसेवा की आड़ लेकर पैसे के जोर पर वहां की राजनीति में दखल देने के गंभीर आरोप लगते रहते हैं। उन्होंने कई देशों में चुनावों को प्रभावित करने के लिए खुलकर भारी-भरकम फंडिंग की। यही कारण है कि यूरोप और अरब के कई देशों में सोरोस की संस्थाओं पर भारी जुर्माना लगाकर पाबंदी लगा दी गई। इसके साथ असल में जॉर्ज सोरोस ने भारत के लिए यहां तक कह दिया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तानाशाही व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने और नागरिकता संसोधन कानून का भी खुलकर विरोध किया है। उनका हालिया बयान गौतम अडानी की कंपनियों के खिलाफ आई हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट को लेकर आया है। उन्होंने कहा कि अडानी का प्रधानमंत्री मोदी के साथ इतना घनिष्ठ संबंध है कि दोनों एक-दूसरे के लिए जरूरी हो गए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवियतनाम को उपहार में दी गई स्वदेशी कार्वेट ‘कृपाण’ समुद्र के रास्ते रवाना
    Next Article विधायक सरयू राय के विरुद्ध दायर मानहानि का मुकदमा एमपी-एमएलए कोर्ट ने खारिज किया
    azad sipahi

    Related Posts

    देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद

    November 10, 2025

    रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष

    November 10, 2025

    विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी

    November 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version