Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»गृह मंत्री ने लखीसराय की सभा में कांग्रेस पर कसा तंज
    राजनीति

    गृह मंत्री ने लखीसराय की सभा में कांग्रेस पर कसा तंज

    adminBy adminJune 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -20 साल से हो रही राहुल बाबा की लांचिंग : अमित शाह
    -लोगों से पूछा, राहुल चाहिए या मोदी
    -बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर साधा निशाना
    आजाद सिपाही संवाददाता
    पटना/लखीसराय। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 20 साल से राहुल बाबा की लांचिंग की जा रही है। इस बार भी कांग्रेस ने पटना से राहुल गांधी को लांच किया। बिहार की जनता भ्रष्टाचारियों के साथ नहीं जाती है। 2024 में जनता को तय करना है कि 20 बार फेल राहुल बाबा चाहिए या नरेंद्र मोदी चाहिए। मोदीजी 2024 में भी देश का नेतृत्व करना चाहते हैं। शाह गुरुवार को बिहार के लखीसराय में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। अपने 27 मिनट के भाषण में आठ बार नीतीश कुमार का नाम लिया। उन्होंने कहा कि ‘पलटूराम’ नीतीश बाबू कहते हैं कि नौ साल में क्या किया? मैं कहता हूं कि नीतीश बाबू, जिनके कारण आप मुख्यमंत्री बने, जिनके साथ इतना साल बैठे, कुछ तो लिहाज करो। नीतीश बाबू, आप सुनना चाहते हो, तो पूरा हिसाब देने आया हूं।

    नीतीश सीएम बने रहना चाहते हैं:
    गृह मंत्री ने कहा कि नीतीश बाबू को पूछना चाहता हूं आपने क्या किया? जो नेता हर बार बदले, उस पर विश्वास कर सकते हैं क्या? ऐसे आदमी के हाथ में बिहार सौंपना चाहिए क्या? इसलिए कांग्रेस की चौखट पर बैठे हैं। वह बस मूर्ख बना रहे हैं। वह सीएम बने रहना चाहते हैं। अमित शाह ने पटना में आयोजित विपक्षी एकता की बैठक में शामिल एक-एक पार्टियों का नाम लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 20 से ज्यादा पार्टियां इकठ्ठा हुई। ये 20 पार्टियां कौन हैं? इन्होंने 20 लाख करोड़ का घपला, घोटाला-भ्रष्टाचार किया है। नीतीश बाबू आपकी राजनीति पैदाइश ही भ्रष्टाचार का विरोध करके हुई। इंदिरा के आपातकाल के विरोध से ही शुरू हुई। किस मुंह से आप इनके साथ मिल कर मुंगेर और बिहार कि जनता के बीच आइयेगा।

    पूरी दुनिया मोदी-मोदी कह रही है:
    अमित शाह ने कहा कि मोदी जी विश्व में जहां- जहां जाते हैं, मोदी-मोदी-मोदी के नारे लगते हैं। अभी-अभी अमेरिका गये थे कोई इनका अपॉइंटमेंट, कोई हस्ताक्षर, तो कोई पैर छूकर आशीर्वाद मांग रहा है। यह मोदी जी का सम्मान नहीं है, ये मुंगेर वालों आपका, बिहार और 130 करोड़ भारतीय जनता का सम्मान है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमित शाह 30 जून को मेवाड़ से भरेंगे हुंकार, वसुंधरा-राठौड़ भी होंगे मंच पर
    Next Article पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, कच्चा तेल 74 डॉलर प्रति बैरल के करीब
    admin

      Related Posts

      सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार

      July 4, 2025

      सीएम याेगी ने लखनऊ में तीन दिवसीय ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव- 2025’ का किया शुभारंभ

      July 4, 2025

      कालेज में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, मुकदमा दर्ज

      July 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए डीडीसीए ने जारी किए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम
      • महिला यूरो 2025: स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
      • सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार
      • देश की प्रगति के लिए मजबूत बंदरगाह जरूरी : शांतनु ठाकुर
      • राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version