Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का प्रदर्शन हुआ बेहतर, मुनाफा तीन गुना बढ़ा : सीतारमण
    Breaking News

    सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का प्रदर्शन हुआ बेहतर, मुनाफा तीन गुना बढ़ा : सीतारमण

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 1, 2023Updated:July 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था में बैंकों और कॉरपोरेट की कर्ज नहीं चुका पाने (ट्विन बैलेंस शीट संकट) की समस्या दूर गई है। बैंकों का मुनाफा वित्त वर्ष 2022-23 में बढ़कर 1.04 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो 2014 की तुलना में तीन गुना है।

    वित्त मंत्री ने यहां पंजाब एंड सिंध बैंक के कॉरपोरेट कार्यालय के उद्घाटन के दौरान यह बात कही। सीतारमण ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का मुनाफा वित्त वर्ष 2022-23 में बढ़कर 1.04 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो 2014 की तुलना में तीन गुना है। उन्होंने कहा कि मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि सरकार की विभिन्न पहलों के चलते ट्विन-बैलेंस शीट की समस्या दूर हो गई है। अब रिजर्व बैंक का भी मानना है कि ट्विन-बैलेंस शीट से भारतीय अर्थव्यवस्था को फायदा मिल रहा है।

    इसके अलावा वित्त मंत्री सीतारमण ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए असम के सीमावर्ती जिले करीमगंज में पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा का भी उद्घाटन किया। यह उत्तर पूर्व क्षेत्र में बैंक की 29वीं शाखा है। इस अवसर पर वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड़, पंजाब एंड सिंध बैंक के गैर कार्यकारी अध्यक्ष चरणसिंह और बैंक के एमडी एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी स्वरूप कुमार साहा भी उपस्थित रहे।

    आरबीआई के मुताबिक ट्विन-बैलेंस शीट की समस्या का अर्थ होता है कि एक ही समय में बैंकों और कॉरपोरेट की वित्तीय सेहत में गिरावट होगा। इस स्थिति में कर्ज लेने वाले और देने वाले, दोनों ही तनाव में रहते हैं। दूसरी ओर अगर कर्ज लेने वाले इसे चुकाने की स्थिति में हैं, तो यह ‘ट्विन-बैलेंस शीट’ से लाभ मिलने की स्थिति है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफ्रांस में इमरजेंसी के हालात: मॉल और बैंकों में लूट व आगजनी, 900 से ज्यादा उपद्रवी गिरफ्तार
    Next Article जीएसटी संग्रह जून में 12 फीसदी बढ़कर 1.61 लाख करोड़ रुपये रहा
    azad sipahi

      Related Posts

      केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री

      May 24, 2025

      राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी

      May 24, 2025

      नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version