Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»यूनिफार्म सिविल कोड पर झारखंड में गरमाई सियासत, सत्ता पक्ष ने कानून को विभाजनकारी करार दिया
    झारखंड

    यूनिफार्म सिविल कोड पर झारखंड में गरमाई सियासत, सत्ता पक्ष ने कानून को विभाजनकारी करार दिया

    adminBy adminJuly 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में भी यूनिफार्म सिविल कोड (यूसीसी) का मुद्दा गरमा गया है। सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल ने देश में समान नागरिक संहिता लागू करने के प्रयासों को विभाजनकारी करार दिया है।

    झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने यूसीसी लागू करने के मोदी सरकार के प्रयासों को विभाजनकारी बताता। उन्होंने कहा कि देश इसे स्वीकार नहीं करेगा। साथ ही कहा कि यह मोदी सरकार का सिर्फ चुनावी एजेंडा भर है और बेहद गंभीर मुद्दा भी है। सुप्रियो ने कहा कि जब भाजपा और उसके नेता यूसीसी की बात करते हैं तो उन्हें बताना चाहिए कि आदिवासी समुदाय को लेकर उनकी सोच क्या है।

    उन्होंने जनजातीय समुदायों के रीति रिवाजों को संविधान के आर्टिकल 5 और आर्टिकल 6 का जिक्र करते हुए कहा कि संविधान से उसे प्रोटेक्शन मिला हुआ है, उसे कैसे चेंज करेंगे? क्या आदिवासी और मूलवासियों को बाहर निकाल दिया जाएगा, यह आज एक बड़ा सवाल है। साथ ही कहा कि ट्राइबल सोसाइटी को लेकर भाजपा की सोच क्या है, यह उन्हें सार्वजनिक करना चाहिए। सरना धर्म कोड का क्या हुआ, यह बताना चाहिए। सुप्रियो ने कहा कि यूसीसी एक मनुवादी सोच भर है और देश उसे स्वीकार नहीं करेगा।

    झारखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा ने यूसीसी लागू किए जाने के प्रयासों को चुनावी लाभ लेने की भाजपा की कोशिश करार दिया। उन्होंने कहा कि जब मणिपुर जल रहा था, तब प्रधानमंत्री अपना बूथ मजबूत कर रहे थे और गृहमंत्री का कहीं अता पता नहीं था। ऐसे में जब भोपाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूसीसी की बात अपने कार्यकर्ताओं से कही, तब देशवासी समझ गए कि कहीं ना कहीं चुनाव होने वाला है। राकेश ने कहा कि अभी यूसीसी को लेकर देशवासियों से राय मांगी गई है। उन्होंने कहा कि राय आने दीजिए। कांग्रेस सही समय पर अपनी बात देश की जनता के सामने रख देगी।

    राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता यादव ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने बहुत सोच समझ कर संविधान की रचना की थी। उन्होंने सभी धर्म और पंथ के लोगों को अपने-अपने तरीके से रहने की आजादी दी थी। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच क्या है, यह तो वहीं जानते हैं लेकिन राजद की राय में सबके लिए एक कानून सही नहीं है।

    उधर, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने यूसीसी को लेकर कहा कि एक घर में दो अलग-अलग कानून होगा तो कैसे चलेगा। इसलिए एक देश में एक ही कानून चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब देश में क्रिमिनल लॉ एक है, तो सिविल लॉ भी एक होना चाहिए। इसमें कांग्रेस को आखिर क्या परेशानी है। यह तो 75 साल पहले हो जाना चाहिए था। क्योंकि, संविधान के पैरा 44 में इसका स्पष्ट उल्लेख है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट भी सरकार को कई बार कह चुकी है। उन्होंने कहा कि इस लॉ के लागू हो जाने से देश की आधी आबादी खुश होगी। इससे महिलाओं को अपना हक मिलेगा और खास कर मुस्लिम महिलाओं को उनका अधिकार मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनबाद में स्थिति नियंत्रण में, पुलिस बल तैनात, धारा 144 भी जारी
    Next Article हजारीबाग में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर
    admin

      Related Posts

      कोडरमा विधायक के चालक राजकुमार की हत्या, तीन घायल

      June 4, 2026

      म्यांमार से सुपारी तस्करी नेटवर्क पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, मिजोरम में नौ ठिकानों पर छापे

      June 4, 2026

      बिहार के मुजफ्फरपुर में अस्पताल में लगी आग, चार की मौत, 20 से ज्यादा गंभीर रूप से झुलसे

      June 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राहुल गांधी आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर
      • कोडरमा विधायक के चालक राजकुमार की हत्या, तीन घायल
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में निचले स्तर से रिकवरी का रुख, हरे निशान में पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी
      • म्यांमार से सुपारी तस्करी नेटवर्क पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, मिजोरम में नौ ठिकानों पर छापे
      • बिहार के मुजफ्फरपुर में अस्पताल में लगी आग, चार की मौत, 20 से ज्यादा गंभीर रूप से झुलसे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version