Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»इंदौर: सेल्फी लेने के चक्कर में 700 फीट गहरी खाई में गिरा युवक, शव बरामद
    राज्य

    इंदौर: सेल्फी लेने के चक्कर में 700 फीट गहरी खाई में गिरा युवक, शव बरामद

    adminBy adminJuly 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इंदौर। जिले के कम्पैल पुलिस चौकी क्षेत्र में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए एक युवक की सेल्फी लेने के चक्कर में 700 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने रविवार को रेस्क्यू आपेशन चलाकर कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    कम्पैल चौकी प्रभारी एसआई सत्येंद्र सिसोदिया ने बताया कि इंदौ के खजराना थाना क्षेत्र की इलियास कालोनी निवासी मोइन उर्फ अनस (19) पुत्र इकबाल खान अपने छह दोस्तों के साथ शनिवार को दोपहर में मुहाड़ी फाल में घुमने गया था। यहां सेल्फी लेने के दौरान अनस और उसका दोस्त इरफान झाड़ियों में गिर गए। इरफान तो झाड़ियों में उलझ गया और साथियों की मदद से बाहर आ गया, लेकिन अनस ढुलकते हुए 700 फीट गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश शुरू की। रात 10 बजे तक उसे खाई में खोजने का काम चलता रहा, लेकिन सफलता नहीं मिली। रात को अंधेरा होने के कारण सर्चिंग रोकना पड़ी। रविवार सुबह 7:00 बजे से एसडीआरएस की टीम द्वारा फिर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे के करीब उसका शव एक खोह में फंसा मिला।

    उन्होंने बताया कि जिस जगह हादसा हुआ, वहां सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं और बार-बार चेतावनी के बावजूद वहां लोग पिकनिक मनाने जाते हैं और गहरी खाई में उतर जाते हैं। इतनी गहरी खाई, जिसमें ऊपर से नीचे तक आवाज भी नहीं जाती है। घटना के बाद से ही इलियास कॉलोनी में मातम है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखूंटी : अटूट श्रद्धा का केंद्र है रंगरोड़ी धाम की गुफा में विराजमान शिवलिंग
    Next Article श्रावणी मेले के दुरुस्त तैयारियों का दावा फेल, गंगा में नुकीले और बड़े बोल्डर से कांवरियों को हो रही परेशानी
    admin

      Related Posts

      ममता बनर्जी ने क्रांतिकारी खुदीराम बोस को एक हिंदी फिल्म में ‘सिंह’ बताने पर जताया विरोध

      August 11, 2025

      बंगाल की खाड़ी में फिर निम्न दबाव का खतरा, उत्तर बंगाल में भारी बारिश जारी

      August 11, 2025

      ब्लॉक-बूथ अध्यक्षों के बदलाव की तैयारी में तृणमूल कांग्रेस

      August 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर-2’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को देगी दस्तक
      • बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘सन ऑफ सरदार-2’ का जादू, कुल 42 करोड़ रुपये का कारोबार
      • मामूली बढ़त के साथ लिस्ट होने के बाद उछले पार्थ इलेक्ट्रिकल्स के शेयर
      • सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version